एक्सप्लोरर

WHO Alert Over Monkeypox: WHO ने मंकीपॉक्स को Global Health Emergency घोषित किया, कहा- ये दुनिया के लिए बड़ा खतरा

 WHO High Alert Over Monkeypox: दुनिया भर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाई अलर्ट जारी किया है. गौरतलब है कि भारत में अब-तक इसके तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

 WHO Declares High Alert Over Monkeypox: दुनिया भर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) चिंता में है. शनिवार को मंकीपॉक्स को लेकर डब्ल्यूएचओ (WHO) ने हाई अलर्ट (High Alert) जारी किया है. मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल (Global Health Emergency) घोषित किया है. इसका मतलब है कि डब्ल्यूएचओ अब मंकीपॉक्स के प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरे के तौर पर देखता है और इससे निपटने के लिए समन्वित अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की जरूरत समझता है. गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ ने आखिरी बार जनवरी 2020 में कोविड -19 (Covid-19) के प्रकोप (Outbreak)के जवाब में वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल जारी किया था.गौरतलब है कि यूरोप इस प्रकोप का केंद्र (Epicenter) बना हुआ है. उधर भारत में अब-तक इसके तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

डब्ल्यूएचओ के उच्चतम अलर्ट का मतलब

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बढ़ते मंकीपॉक्स के प्रकोप के लिए अपने उच्चतम अलर्ट स्तर को सक्रिय कर दिया है, इस वायरस को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है. इसका मतलब हैं कि दुनिया को अब इस बीमारी से लेना चाहिए. इस बीमारी को लेकर सचेत हो जाना चाहिए. डब्ल्यूएचओ अब मंकीपॉक्स के प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरे के तौर पर देखता है और इससे निपटने के लिए समन्वित अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की जरूरत समझता है ताकि यह वायरस अधिक न फैंले और इसकी नतीजा महामारी के तौर पर सामने न आए.विश्व स्वास्थ्य संगठन की यह चेतावनी हालांकि किसी भी देश को इस बीमारी से निपटने के जरूरी कदम उठाने के लिए बाध्य करने के लिए नहीं है. यह अलर्ट इस बीमारी को लेकर तुरंत एक्शन में आने के लिए है. डब्ल्यूएचओ केवल अपने सदस्य राज्यों को मार्गदर्शन और सिफारिशें जारी कर सकता है, जनादेश नहीं. गौरतलब है कि सदस्य राज्यों को उन घटनाओं की रिपोर्ट करने की आवश्यकता होती है जो वैश्विक स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करती हैं.

यूएन ने मंकीपॉक्स पर इमरजेंसी से किया था इंकार

संयुक्त राष्ट्र( UN) एजेंसी ने पिछले महीने मंकीपॉक्स के लिए वैश्विक आपातकाल घोषित करने से इंकार कर दिया था. लेकिन पिछले कई हफ्तों में संक्रमण काफी हद तक बढ़ गया है, जिसने डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस  (Tedros Adhanom Ghebreyesus ) को उच्चतम अलर्ट जारी करने के लिए मजबूर कर दिया.डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. जून के अंत से  लेकर जुलाई की शुरुआत तक पुष्टि किए गए संक्रमणों की संख्या में 77 फीसदी की वृद्धि हुई है. पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने वाले पुरुषों को इस समय संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है.इस साल अफ्रीका (Africa)में इस वायरस से पांच लोगों की मौत हुई है. मंकीपॉक्स से अफ्रीका के बाहर अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है.

मई में पैर पसारने लगा था मंकीपॉक्स

मई की शुरुआत से ही मंकीपॉक्स विश्व (World) भर में तेजी से फैल रहा है. डब्ल्यूएचओ (WHO) ने बताया है कि इस वक्त मंकीपॉक्स  प्रकोप कई देशों में है. यह बीमारी उन देशों में भी फैल रही है, जहां आमतौर पर यह बीमारी पहले नहीं पाई गई है. इस बीमारी की चपेट में खासकर समलैंगिक (Gay) और उभयलिंगी (Bisexual) पुरुष अधिक आ रहे हैं. इसके लक्षण अक्सर जननांग ( Genital ) और गुदा (Anal ) पर चकत्तों के तौर पर उभर रहे हैं. इसी वजह से डॉक्टर्स इसे दाद (Herpes) या सिफलिस (Syphilis) समझ रहे हैं. डब्ल्यूएचओ (WHO) का कहना है कि इसका प्रकोप दुनिया के कई देशों में है. यूरोप ( Europe), अमेरिका ( America), अफ्रीका (Africa), पश्चिमी प्रशांत (Western Pacific) और पूर्वी भूमध्यसागरीय (Eastern Mediterranean) जैसे देश इसकी चपेट में हैं. साल 2022 में इसका प्रकोप काफी बढ़ गया है. 

ये भी पढ़ें:

Explained: केरल में मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि, क्या भारत में इसके फैलने का खतरा है?

Monkeypox Cases In India: केरल में मंकीपॉक्स के एक और केस की हुई पुष्टि, देश में दूसरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ईरान के पास न होती सेजिल और खैबर शिकन मिसाइल, गाजा की तरह रौंद देते यूएस-इजरायल
अगर ईरान के पास न होती सेजिल और खैबर शिकन मिसाइल, गाजा की तरह रौंद देते यूएस-इजरायल
होर्मुज से सुरक्षित निकासी! UN निकालेगा 11 हजार जहाज; फंसे भारतीय नाविकों के लिए खुशखबरी
होर्मुज से सुरक्षित निकासी! UN निकालेगा 11 हजार जहाज; फंसे भारतीय नाविकों के लिए खुशखबरी
'गाजा में अभी भी बच्चों का नरसंहार कर रहा इजरायल', यूएन का बड़ा दावा, नेतन्याहू के खिलाफ वारंट जारी
'गाजा में अभी भी बच्चों का नरसंहार कर रहा इजरायल', यूएन का बड़ा दावा, नेतन्याहू के खिलाफ वारंट जारी
मोसाद ने रची थी पाक आर्मी चीफ आसिफ मुनीर की हत्या की साजिश! ब्राजील पत्रकार का इजरायल पर चौंकाने वाला दावा
मोसाद ने रची थी पाक आर्मी चीफ आसिफ मुनीर की हत्या की साजिश! ब्राजील पत्रकार का इजरायल पर दावा

वीडियोज

Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: रामलला के चढावे के 'पापी',आखिर कब तक 'माफी'! | Champat Rai | News
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब ! सम्राट लेंगे बड़ा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget