एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccine: अमेरिका में जल्द होगा फाइजर की वैक्सीन का इस्तेमाल, एक्सपर्ट्स की हरी झंडी, FDA की मंजूरी का इंतजार

अमेरिकी सरकार की एक सलाहकार समिति ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की अनुशंसा की है.

नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश है. इस बीच अमेरिका में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए फाइजर की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल का रास्ता साफ हो गया है और एक्सपर्ट पैनल ने इसकी मंजूरी के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है.

अमेरिकी सरकार की एक सलाहकार समिति ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की अनुशंसा की है. अमेरिका के खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) की वैक्सीन एडं रिलेटेड बायोलॉजिकल प्रॉडेक्ट्स एडवायजरी कमेटी (वीआरबीपीएसी) में फाइजर और जर्मनी की उसकी सहयोगी बायोएनटेक के वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी देने के पक्ष में मतदान किया है.

पक्ष में पड़े इतने वोट

इस दौरान फाइजर और बायोएनटेक के वैक्सीन के पक्ष में 17 वोट पड़े. वहीं विपक्ष में चार वोट डाले गए और एक सदस्य गैरहाजिर था. समिति के सदस्य पॉल ऑफिट के मुताबिक वैक्सीन से फायदा नजर आ रहा है. हालांकि दूसरी ओर इसके कुछ खतरे भी हैं. उन्होंने कहा कि वैक्सीन का फायदा पहुंचाने की क्षमता उसके खतरों को कम करती है. इसके अलावा अन्य विशेषज्ञ ओफर लेवी ने भी इस वैक्सीन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह मील का एक बड़ा पत्थर साबित होने वाला है.

एफडीए से औपचारिक मंजूरी मिलने का इंतजार

वहीं फिलहाल इस वैक्सीन को एफडीए से औपचारिक मंजूरी मिलने का इंतजार है. सलाहकार समिति की सिफारिशों को एफडीए अनिवार्य रूप से मानने के लिए बाध्य नहीं हैं. वहीं इस वैक्सीन पर फैसला एफडीए अगले हफ्ते तक ले सकती है. बता दें कि फाइजर की कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन और कनाडा में मंजूरी दी जा चुकी है.

उम्मीद की एक किरण

वहीं सलाहकार समिति की ओर से मिली सहमति पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि फाइजर-बायोएनटेक कोविड-19 वैक्सीन मुश्किल वक्त में उम्मीद की एक किरण हैं. इस वैक्सीन को बनाने वाले वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के आभारी हैं, जिन्होंने राजनीतिक प्रभाव में आए बगैर इस वैक्सीन की क्षमता और सुरक्षा का मूल्यांकन किया.

यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: 4 दिन में दूसरी बार 30 हजार से कम नए केस आए, देश में अबतक 98 लाख लोग संक्रमित कोरोना को लेकर फ्रांस सरकार सख्त, नाइट कर्फ्यू लगाने का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget