एक्सप्लोरर

'अमेरिका की मदद की तो...' ईरान ने 6 पड़ोसी मुस्लिम देशों को क्यों धमकाया

USA Vs Iran: ईरान और अमेरिका के बीच लगातार तनाव बना हुआ है. इस बीच ईरान ने अपने छह पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है.

Iran Warning to Muslim Countries: अमेरिका के साथ हूती विद्रोहियों को समर्थन और न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर चल रहे तनाव के बीच ईरान ने अपने आस-पास के मुस्लिम बहुल देशों को सख्त चेतावनी दी है.

ईरान ने कहा है कि अगर इन छह पड़ोसी देशों ने किसी भी हालात में अमेरिका की मदद की तो इसे दुश्मनी माना जाएगा. ईरान ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका को हमले में किसी तरह की मदद मिली तो वह जवाब देने के लिए पूरी तरह आजाद होगा और उन देशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकता है.

माना जाएगा ईरान के खिलाफ युद्ध

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इराक, कुवैत, यूएई, कतर, तुर्की और बहरीन जैसे अपने छह पड़ोसी देशों को एक सख्त संदेश भेजा है. ईरान ने कहा है कि अगर इन देशों ने अमेरिका को अपनी जमीन या हवाई रास्ता इस्तेमाल करने की इजाजत दी तो वह इसे ईरान के खिलाफ युद्ध माना लेगा.

ईरान ने ये चेतावनी ऐसे समय दी है जब उसका अमेरिका से तनाव काफी बढ़ा हुआ है. इस संदेश से अब यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या अमेरिका की तरफ से कोई सैन्य हमला होने वाला है? क्या ईरान को इसकी जानकारी पहले से लग गई है? इसी वजह से उसने पहले ही अपने आस-पास के अमेरिकी समर्थक देशों को सावधान कर दिया है.

जवाब देने के लिए ईरान है तैयार

रॉयटर्स  रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर कोई देश अमेरिका का साथ देगा तो उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे. ईरान ने यह संदेश इराक, कुवैत, यूएई, कतर और बहरीन को भेजा है, लेकिन इन देशों की सरकारों ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इससे पहले ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीधी बातचीत की पेशकश को ठुकरा दिया था. ईरान अब ओमान के जरिए बातचीत करना चाहता है. ओमान पहले भी दोनों देशों के बीच बातचीत करवाने में मदद करता रहा है. ईरान का मानना है कि अगर बातचीत पर्दे के पीछे हो तो दोनों देश बिना किसी दबाव या सार्वजनिक वादे के शांति से बात कर सकते हैं.

ईरान ने बातचीत से किया इनकार

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी है कि अगर ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत नहीं करता तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है. इसके जवाब में ईरान ने साफ कहा है कि वह बात नहीं करेगा. इससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. 

जानकारों का कहना है कि ईरान किसी भी संभावित अमेरिकी हमले के लिए पहले से तैयारी कर रहा है और इसी वजह से उसने अपने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है. ईरान नहीं चाहता कि आस-पास के देश इस झगड़े में शामिल हों. अगर ऐसा होता है तो अमेरिका अकेला पड़ जाएगा और उसे इस लड़ाई में ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget