एक्सप्लोरर

दुनियाभर में फिर डराने लगा कोरोना, WHO ने कहा- पिछले हफ्ते कोविड-19 से मौतों की संख्या में 21% की बढ़ोतरी

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 मामलों में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब लगभग संक्रमण के मामलों की संख्या 19.4 करोड़ है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि पिछले सप्ताह वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जिन 69,000 लोगों की मौत के मामले सामने आए उनमें से ज्यादातर अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से थे. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 मामलों में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब लगभग संक्रमण के मामलों की संख्या 19.4 करोड़ है.

डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘‘अगर यही रुझान जारी रहा, तो अगले दो हफ्तों में वैश्विक स्तर पर दर्ज किए गए मामलों की संख्या 20 करोड़ से अधिक हो सकती है.’’ उसने कहा कि यूरोप को छोड़कर सभी क्षेत्रों में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है. सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, ब्रिटेन और भारत से सामने आए.

ब्रिटेन ने क्वारंटाइन से इन शर्तों पर दी छूट

ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को कहा कि अगले सोमवार से अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल देशों से आने वाले उन मुसाफिरों को 10 दिन के अनिवार्य पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी जिन्हें कोविड रोधी पूर्ण टीकाकरण करवा लिया है. फिलहाल, ब्रिटेन में कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने वाले लोगों को ही इन देशों से लौटने पर पृथक-वास में जाने से छूट मिलती थी. ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने कहा, “हमने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को फिर से शुरू करने के अपने सफर में काफी प्रगति की है और आज यह एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.”

बहरहाल, भारत अंतरराष्ट्रीय यातायात प्रणाली की लाल सूची में है जो सफर पर रोक लगाती है और ब्रिटेन के निवासियों के लौटने पर होटल में 10 दिन तक पृथक-वास में रहने को जरूरी करती है. इस दर्जे पर अगली समीक्षा अगले हफ्ते के मध्य में होने की संभावना है. 

पहली बार भारत में पकड़ा गया वायरस का डेल्टा स्वरूप ब्रिटेन में काफी फैल रहा है, इसलिए यात्रा परामर्श पर भारत की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है. इस बीच दो अगस्त को स्थानीय समयनुसार सुबह चार बजे से यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी द्वारा स्वीकृत पूर्ण टीके लगवाने वाले यूरोपीय संघ में शामिल देशों के यात्री देश में आ सकते हैं और उन्हें पृथक-वास में नहीं रहना होगा. इसी तरह से अमेरिका से आने वाले लोगों को वे टीके लगवाने पर पृथक-वास से छूट मिलेगी जिनको खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मंजूरी दी है या स्विस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीका लगवाने वालों को पृथक-वास से छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Corona Vaccine Booster Shot: क्या है कोरोना वैक्सीन का 'बूस्टर शॉट'? किन लोगों को है इसकी दरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget