एक्सप्लोरर

इमरान खान की जाती है कुर्सी तो कौन बनेगा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? ये हैं टॉप तीन दावेदार

इमरान खान नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे हैं. रविवार को वोटिंग के साथ ही साफ हो जाएगा कि इमरान खान पीएम पद पर बने रहेंगे या उनकी जगह कोई और सत्ता पर काबिज होगा. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है. वह नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे हैं. रविवार को वोटिंग के साथ ही साफ हो जाएगा कि इमरान खान पीएम पद पर बने रहेंगे या उनकी जगह कोई और सत्ता पर काबिज होगा. 

गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए इमरान खान ने साफ कर दिया वह इस्तीफा नहीं देंगे और आखिरी गेंद तक लड़ेंगे. इमरान खान को कुर्सी बचाने के लिए 342 में 172 वोटों की जरूरत होगी. हालांकि विपक्ष का दावा है कि उसे 175 सांसदों का समर्थन प्राप्त है और प्रधानमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. अब ऐसे में सवाल है कि इमरान खान अगर पीएम पद से हटते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा. यहां हम आपको इस पद के शीर्ष तीन दावेदार के बारे में बताने जा रहे हैं. 

शहबाज शरीफ- पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री, पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के सह-अध्यक्ष और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ को पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने शीर्ष पद के लिए नामित किया है.

शहबाज पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं. इमरान खान ने उनपर अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की साझेदारी और समर्थन में साजिश रचकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की साजिश रचने, योजना बनाने का आरोप लगाया है. शरीफ ढाई दशक से अधिक समय से राजनीति में हैं और उन्होंने तीन बार पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है जो उन्हें प्रांत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाला बनाता है.

सितंबर 2020 में, शरीफ को पाकिस्तान के NAB ने 30 मिलियन पाउंड से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. हालांकि, शहबाज के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप उनकी संभावनाओं को खराब कर सकते हैं.

मरियम नवाज- नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शहबाज शरीफ से इजाजत लेकर 2012 में राजनीति में आई थीं. वह इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई सरकार की आलोचना करती रही हैं और उन्होंने लगातार पीएम के खिलाफ हमले का नेतृत्व किया है. मरियम ने इमरान से सरकार में रहने के लिए समय मांगने के बजाय कुछ "आत्म-सम्मान" दिखाने और इस्तीफा देने के लिए कहा. जुलाई 2018 में उन्हें एवेनफील्ड संदर्भ मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों में जुर्माने के साथ सात साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि 19 सितंबर को इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी.

बिलावल भुट्टो- पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष हैं. उन्होंने इमरान खान पर अविश्वास प्रस्ताव से भागने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में अगर इमरान खान की सरकार गिरती है तो भारत के साथ संबंधों पर हो सकते हैं ये 5 बड़े असर

Pariksha Pe Charcha के दौरान छात्रों ने पूछे ये 5 सवाल, जानें प्रधानमंत्री मोदी ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget