एक्सप्लोरर

Harry Kumar: कौन हैं हैरी कुमार, जिन्हें ट्रंप नेअसिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स पद के लिए किया नामित

Harry Kumar: राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 मार्च, 2025 को हैरी कुमार को वाणिज्य के सहायक सचिव के रूप में नामित किया. फिलहाल हैरी कुमार अमेरिकी वाणिज्य विभाग में वरिष्ठ सलाहकार हैं.

Harry Kumar: अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी हैरी कुमार को वाणिज्य विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स) में नए असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में नामित किया है. अमेरिकी कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उनका नामांकन 10 मार्च 2025 को किया गया. यह नामांकन कांग्रेस को सौंपे गए कई अपॉइंटमेंट्स का हिस्सा है, जिसमें कुमार सूजी फेलिज का स्थान लेंगे. यदि उनके नामांकन को मंजूरी मिलती है, तो वह अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय में देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और व्यवसायों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहयोग करेंगे.

फिलहाल हैरी कुमार अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के कार्यालय में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं. वो आर्थिक नीति, व्यापार समझौतों और व्यवसाय विकास को बढ़ावा देने वाले महत्वपूर्ण मामलों पर रणनीतिक सलाह देते हैं.

जानें कौन है हैरी कुमार 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हैरी कुमार टेक्सास के ब्यूमोंट के रहने वाले हैं, यहीं पर उनका जन्म हुआ था. उनके माता-पिता डॉ. नैट और डॉ.सकु कुमार ने उन्हें एक ऐसे माहौल में पाला, जहां पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती थी. हैरी कुमार ने टेक्सास ए एंड एम विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से कानून की डिग्री पूरी की.

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कैपिटल हिल में अमेरिकी प्रतिनिधि रैंडी वेबर के लिए विधायी वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो के नीति सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दीं.

सीनेट समिति करेगी नामांकन की समीक्षा

सीनेट में अपने कार्यकाल के अलावा हैरी कुमार ली-साइकिल में सरकारी संबंधों के निदेशक भी रहे हैं. यह कंपनी बैटरियों और महत्वपूर्ण खनिजों के रीसाइक्लिंग में विशेषज्ञता रखती है. फिलहाल उनके नामांकन की समीक्षा अमेरिकी सीनेट की वाणिज्य, विज्ञान और परिवहन मामलों की समिति द्वारा की जा रही है. उनका नाम सीनेट के कार्यकारी कैलेंडर में शामिल किया गया है और अब आगे की पुष्टि की इंतजार किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget