एक्सप्लोरर

जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड-19 वैक्सीन आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूर, WHO ने लगाई मुहर

कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन की मंजूरी का दायरा बढ़ता जा रहा है. WHO ने अब जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल पर अपनी मुहर लगाई है. कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए कंपनी की वैक्सीन सिंगल डोज पर आधारित है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. इससे संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन वितरण कार्यक्रम के तहत सिंगल डोज का रास्ता साफ हो गया है. इस तरह, कमजोर नियामक एजेंसी वाले देशों में इस्तेमाल को तेज करने की स्वीकृति पर WHO ने अपनी मुहर लगा दी.

जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन आपातकालीन इस्तेमाल के  लिए मंजूर

WHO प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसुस ने बयान में कहा, "महामारी को काबू करने के लिए कोविड-19 के खिलाफ हर नया, सुरक्षित और प्रभावी टूल एक कदम और करीब है. लेकिन उन टूल से मिलनेवाली उम्मीद उस वक्त तक साकार नहीं होंगी जब तक कि सभी देशों में सभी लोगों तक मुहैया न हो. मैं सरकारों और कंपनियों का अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरने और उत्पादन में तेजी लाने के लिए सभी हल इस्तेमाल करने का आह्वान करता हूं, जिससे ये टूल वास्तव में वैश्विक जन सामान, मुहैया और सभी के लिए किफायती और वैश्विक संकट में साझा हल बन सके."

कोरोना वायरस के खिलाफ एक डोज पर आधारित है कोविड वैक्सीन 

WHO का समर्थन प्राप्त फाइजर-बायोएनटेक और एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की दो डोज वाली वैक्सीन के बाद ये तीसरी कोविड-19 वैक्सीन है और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन पहली कोविड-19 वैक्सीन एक डोज पर आधारित है. रिपोर्ट के मुताबिक, WHO से हरी झंडी यूरोपीय यूनियन के डोज की मंजूरी के एक दिन बाद मिली है. मंजूरी के बाद कंपनी दुनिया भर के गरीब और विकासशील देशों को संयुक्त राष्ट्र के कोवैक्स कार्यक्रम के तहत जुलाई तक 50 करोड़ अतिरिक्त डोज मुहैया करा सकेगी.

जॉनसन एंड जॉनसन की तरफ से शेयर किए गए मानव परीक्षण के पर्याप्त डेटा बताते हैं कि वैक्सीन सुरक्षित है. इसकी कोविड-19 वैक्सीन को मॉर्डना और फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन पर बढ़त हासिल है. दावा है कि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को फ्रिज के सामान्य तापमान पर 3 महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है. इस लिहाज से, उसका वितरण और भंडारण करना ज्यादा आसान रहेगा. WHO अगले सप्ताह उसके इस्तेमाल पर सिफारिश की रूप रेखा बनाने के लिए टीकाकरण विशेषज्ञों के अपने रणनीतिक सलाहकार समूह की बैठक बुलाने जा रहा है.

 Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना मरीज 12 करोड़ के करीब, दूसरे नंबर पर पहुंचा ब्राजील, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

क्या वास्तव में पहले के मुकाबले अब ज्यादा हो रहा है जुड़वां बच्चों का जन्म ? जानिए रिसर्च के नतीजे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget