एक्सप्लोरर

किंग ट्रंप की जय हो! सोशल मीडिया पर राजा की तरह पोस्टर शेयर करना व्हाइट हाउस को पड़ा भारी, लोगों ने लगा दी क्लास

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से विवादों में फंस गए हैं. इस बार वो एक पोस्टर की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे हैं. 

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं. व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक विवादित पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक राजा की तरह नजर आ रहे हैं. इसके अलावा इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा हुआ है,"राजा की जय हो". 

यह पोस्टर तब शेयर किया गया है, जब ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बने हुए एक महीने का समय हो गया है. इस पोस्ट के बाद व्हाइट हाउस को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. 

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस पोस्टर में लिखा हुआ है, "CONGESTION PRICING खत्म हो गया है. मैनहट्टन और पूरा न्यूयॉर्क बच गया है. राजा की जय हो!” इस पोस्टर में टाइम मैगजीन का कवर का मॉक-अप भी नजर आ रहे हैं, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताज पहने हुए नजर आ रहे हैं. 

 

हाल में ही ट्रंप प्रशासन ने कंजेशन प्राइसिंग प्रोग्राम को रोकने का फैसला किया था. ये फैसला ट्रैफिक को कम करने और मास ट्रांजिट को फंड करने के लिए किया गया था. इस फैसले के बाद ये पोस्टर शेयर किया गया था. 

पहले भी हो चुका है विवाद

ट्रंप के राष्ट्रपति बनाने के बाद ये पहला विवाद नहीं है. इससे पहले व्हाइट हाउस के आधिकारिक हैंडल से एक ASMR-शैली के वीडियो को जारी किया गया है. इस वीडियो में अवैध प्रवासियों को निर्वासित करते हुए दिखाया गया है. 41 सेकंड की वीडियो क्लिप को व्हाइट हाउस  के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था. इस वीडियो में अवैध प्रवासियों बेड़ियों में जकड़े हुए नजर आ रहे थे. इस वीडियो को शेयर करने के बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना हुई थी. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने की आलोचना 

सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रंप की जमकर आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, " क्या उन्हें अपने बाथरूम के लिए पोस्टर चाहिए क्या? इस तरह की पोस्ट  हमारे देश के लिए बहुत शर्मनाक और अपमानजनक है. एक यूजर ने लिखा, "कोई भी रिपब्लिकन एक पल के लिए सोचें कि अगर ओबामा और जो बाइडेन ने इस तरह का पोस्ट शेयर किया होता तो क्या होता. ये लोग आग लगा देते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War LIVE: ईरान का इजरायल पर बड़ा साइबर अटैक, सिक्योरिटी कैमरे और 50 कंपनियों का डाटा किया हैक
LIVE: ईरान का इजरायल पर बड़ा साइबर अटैक, सिक्योरिटी कैमरे और 50 कंपनियों का डाटा किया हैक
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- 'इंडिया बेहतर...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- इंडिया बेहतर...'
पाकिस्तान में मुसलमानों पर ज्यादती, मानवाधिकार संगठन ने खोली पोल- इस मुस्लिम समुदाय को ईद पर नमाज भी नहीं पढ़ने दी...
पाकिस्तान में मुसलमानों पर ज्यादती, मानवाधिकार संगठन ने खोली पोल- इस मुस्लिम समुदाय को ईद पर नमाज भी नहीं पढ़ने दी...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- 'इंडिया बेहतर...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- इंडिया बेहतर...'
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा, बोले- 'किताबें पढ़ते वक्त आंखों में आंसू आ जाते हैं'
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
जितना दिख रहा उतना कमजोर नहीं है भारत का रुपया, इस थ्योरी को समझ लेंगे तो निकल जाएगा डॉलर दम
जितना दिख रहा उतना कमजोर नहीं है भारत का रुपया, इस थ्योरी को समझ लेंगे तो निकल जाएगा डॉलर दम
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
Embed widget