एक्सप्लोरर

सीओपी28 विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने फिलिस्तीन को लेकर क्या कहा

PM Modi Meets Israel President: दुबई में सीओपी28 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के बीच मुलाकात हुई. इस दौरान फिलिस्तीन के मुद्दे पर बातचीत भी हुई.

PM Modi In COP28: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीओपी28 यानी विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद वो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से भारत पहुंच चुके हैं. इससे पहले उन्होंने इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से शुक्रवार (01 दिसंबर 2023) को मुलाकात की और इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अपने विचार शेयर किए.

पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले की वजह से इजरायल में हुए जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त की और हाल ही बंधकों की रिहाई का स्वागत किया. साथ ही उन्होंने बातचीत और कूटनीति के जरिए इजरायल-फिलिस्तीन के मुद्दे का टिकाऊ समाधान निकालने के लिए भारत का समर्थन रहने का भरोसा भी दिया. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी.

क्या कहा अरिंदम बागची ने?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी ने दुबई में COP28 WCAS के मौके पर इज़राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे इजराइल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया. पीएम मोदी ने 07 अक्टूबर के आतंकवादी हमलों में जानमाल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की और बंधकों की रिहाई का स्वागत किया.''

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने दो-राज्य समाधान के लिए भारत के समर्थन को दोहराया. बागची ने लिखा, “पीएम ने प्रभावित आबादी के लिए मानवीय सहायता की निरंतर और सुरक्षित डिलीवरी की आवश्यकता को दोहराया. उन्होंने दोनों देशों के समाधान को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से शीघ्र और टिकाऊ समाधान निकालने के लिए भारत के समर्थन पर जोर दिया.”

इजरायल के राष्ट्रपति ने क्या कहा?

उधर, हर्जोग ने कहा, ‘‘सीओपी28 सम्मेलन में, मैं दुनियाभर के कई नेताओं से मिला. मैंने उनसे इस बारे में बात की कि कैसे हमास ने युद्धविराम समझौतों का खुलेआम उल्लंघन किया है और बंधकों की रिहाई को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एजेंडे में सबसे ऊपर रखने की मांग को बार-बार दोहराया. साथ ही इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का सम्मान करने की बात भी रखी.’’

समाचार एजेंसी पीटीआई ने यरुशलम से मिली खबर के हवाल से बताया, इजराइल ने कहा कि राष्ट्रपति हर्जोग ने गाजा में हमास चरमपंथियों की ओर से बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मदद मांगी. हर्जोग के प्रवक्ता के एक बयान में कहा गया, ‘‘(भारत के) प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के समक्ष, हमास की ओर से किए गए नरसंहार और आतंकवादी कृत्यों की कड़ी निंदा की.’’

[पीटीआई के इनपुट के साथ]

ये भी पढ़ें: '...Melodi', पीएम मोदी संग सेल्फी शेयर कर बोलीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget