एक्सप्लोरर

फ्रांस का Bastille Day क्या है और क्यों मनाया जाता है, जानिए सब कुछ

Bastille Day: बैस्टिल पेरिस में मध्य युग का एक किला और जेल का नाम है. 14 जुलाई को हर साल उसे राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है. जानिए उसके पीछे का कारण और क्यों होता है भव्य कार्यक्रम.

फ्रांस की जनता के सम्मान में हर साल 14 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस 'बैस्टिल डे' मनाया जाता है. इस मौके पर आतिशबाजी और पैरेड का आयोजन होता है जिसमें लोगों की बड़ी तादाद शामिल होती है. इस दिन सामूहिक अवकाश होता है. ये 14 जुलाई, 1789 को सैन्य किले और जेल के रूप में मशहूर बैस्टिल के पतन का प्रतीक है जब गुस्साई भीड़ ने उस पर धावा बोल दिया था, जो फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत का संकेत था. 

फ्रांस में बैस्टिल डे के पीछे की कहानी

बैस्टिल पेरिस में मध्य युग का एक किला और जेल का नाम है. शुरू में किले के तौर पर निर्माण किया गया था जो पेरिस शहर के पूर्वी दरवाजे की रखवाली के काम आता था. उसका बाद में फ्रांस के राज्य कारागार और 17वीं और 18वीं सदी के दौरान महत्वपूर्ण लोगों के लिए कैद की जगह के तौर पर किया जाने लगा. 

क्रांतिकारियों की गुस्साई भीड़ ने 14 जुलाई, 1789 को उस पर धावा बोल दिया और मौके से सात कैदियों को छुड़ा लिया. ये काफी हद तक फ्रांसीसी क्रांति का संकेत समझा जाता है. पिछले साल, कोरोना महामारी के कारण पैरेड और आतिशबाजी प्रभावित हुई थी. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था. उसकी जगह पर हेल्थकेयर वर्कर्स और कोरोना की लड़ाई में शामिल योद्धाओं को शामिल छोटा समारोह मनाया गया. आतिशबाजी भी जनता की भागीदारी के बिना की गई. 

बैस्टिल डे फ्रांस की एकता का है प्रतीक

इस बार, रिपब्लिकन गार्ड के 200 घोड़े, 71 प्लेन, 25 हेलीकॉप्टर, 221 वाहन और 4300 सैनिक आयोजन में शामिल होंगे. पैरेड की सलामी के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद रहेंगे, जो सुबह 10 बजे निर्धारित है. दर्शकों को स्वास्थ्य पास जैसे टीकाकरण का सबूत, कोरोना का ताजा निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट या कोविड-19 से ठीक होने का सबूत दिखाने की जरूरत होगी, उसके अलावा, उनको मास्क भी पहनना होगा. दिन के समय कई मेट्रो स्टेशन को भी बंद रखा जाएगा. 

पेरिस में स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आतिशबाजी का शो होगा, लेकिन चैंप-डे-मार्स में दर्शकों को मास्क पहनने की चेतावनी जारी की. हालांकि, लिली समेत कई शहरों में आतिशबाजी को कोरोना के डेल्टा वेरिएन्ट के फैलाव की वजह से स्थगित करने का फैसला किया गया है. 

नेपाल के नए प्रधानमंत्री ने ली पांचवीं बार शपथ, जानें क्या-क्या हैं PM शेर बहादुर देउबा के सामने चुनौतियां

फ्रांस के प्रकाशकों के साथ विवाद में Google पर लगा 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget