एक्सप्लोरर

ट्रंप ने कंसास में मारे गए भारतीय इंजीनियर की हत्या पर दुख जताया

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास में बीते सप्ताह एक भारतीय इंजीनियर की गोली मार कर की गई हत्या की निंदा की है. ट्रंप ने कहा कि उनका देश 'नफरत व बुराई' की निंदा करता है. कैपिटल हिल में मंगलवार रात कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन के अपने पहले संबोधन की शुरुआत ट्रंप ने नस्लीय और पूर्वाग्रह से जुड़े अपराधों का संदर्भ देते हुए की. उन्होंने कहा, "पिछले सप्ताह कंसास में हुई गोलीबारी हमें याद दिलाती है कि भले ही नीतियों के संदर्भ में हमारे मत अलग-अलग हों, पर सभी प्रकार की नफरत व बुराई की निंदा को लेकर हम एक साथ खड़े हैं."

ट्रंप ने अपने संबोधन में यहूदी संस्थाओं को दी जाने वाली धमकियों और उनके कब्रिस्तानों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं का भी जिक्र किया और इनकी निंदा की.

उन्होंने नस्लवाद और अलग-अलग तरह के पूर्वाग्रहों को लेकर असंवेदनशील होने के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के आरोपों से खुद का बचाव करते हुए कहा, "हमें नागरिक अधिकारों को लेकर हमारे देश की सोच याद है और इस दिशा में अब भी काम हो रहा है."

उन्होंने कहा, "हर अमेरिकी पीढ़ी सच, स्वतंत्रता और न्याय की मशाल बिना थके, बिना रुके अगली पीढ़ी तक पहुंचाती रही है. यह मशाल अब हमारे हाथों में है और हम इसका इस्तेमाल दुनिया में प्रकाश फैलाने के लिए करेंगे. आज रात मैं यहां एकजुटता और ताकत का संदेश देने के लिए हूं और यह संदेश मेरे दिल की गहराइयों से है."

ट्रंप के संबोधन के बाद व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव सारा सैंडर ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "राष्ट्रपति पीड़ित परिवार से सहानुभूति रखते हैं. हम इस घटना में घायल होने वालों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं."

उन्होंने कहा, "हालांकि इस मामले में बहुत से तथ्यों का सामने आना अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती जांच से यह घटना नस्लीय नफरत से जुड़ी लगती है. हम एक बार फिर स्पष्ट करना चाहते हैं कि राष्ट्रपति इन घटनाओं और किसी भी अन्य नस्लीय अथवा धार्मिक रूप से प्रेरित हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. हमारे देश में इनके लिए कोई जगह नहीं है."

अमेरिका के कंसास राज्य के ओलेथ में ऑस्टिंस बार एंड ग्रिल में 22 फरवरी को एक पूर्व अमेरिकी नौसैनिक एडम डब्ल्यू परिंटन ने दो भारतीयों को 'मध्य-पूर्व का नागरिक' समझकर गोली मार दी थी, जिसमें भारतीय इंजीनियर कुचिभोटला (32) की मौत हो गई थी, जबकि उनके साथी आलोक रेड्डी मदासानी (32) घायल हो गए थे.

परिंटन की पीड़ितों से कथित तौर पर बहस हुई थी और उसने कुछ नस्लीय टिप्पणियां भी की थीं. उन्हें गोली मारने से पहले वह उन पर चिल्लाया था, 'दफा हो जाओ मेरे देश से.'

मामले में बीच-बचाव करने आया एक अमेरिकी नागरिक ईयान ग्रिलोट भी घायल हो गया था. भारतीयों को बचाने करने के दौरान ईयान को भी गोली लगी. इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget