एक्सप्लोरर

VIDEO: तुर्किए में भूकंप से तबाही के 22 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाला गया बच्चा, लोगों ने लगाए 'अल्लाह हू अकबर' के नारे

Turkiye Viral Video: इस 19 सेकंड के वीडियो में एक बच्‍चे को मलबे से बाहर निकालते हुए दिखाया गया है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बच्‍चे के यूं बचने पर लोगों को ताज्जुब हो रहा है.

Turkiye Earthquake: तुर्किए और सीरिया में सोमवार (6 फरवरी) को आए विनाशकारी भूकंप के बाद मलबे के नीचे से बचे लोगों को निकालने के लिए आपदा-राहत बचावकर्मी ठंड, अंधेरे और आफ्टरशॉक्स का सामना कर रहे हैं. भूकंप से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर अब तक 5,000 से अधिक हो चुकी है. मलबे से कई बचे हुए लोगों को निकाला जा रहा है, ऐसे में नुकसान और तबाही के बीच कई वीडियो सामने आए हैं.

मलबे में दबा था 3 साल का मासूम
एक वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटे बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया है. वीडियो को EHA MEDYA नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया. इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि 3 साल के बच्चे को 22 घंटे से अधिक समय के बाद मलबे से जिंदा निकाला गया है. ट्विटर पर वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ''3 साल का बेबी मीरान, जो मालट्या में ढही इमारत के मलबे के नीचे था, उसे 22 घंटे बाद बचाया गया है.''

वीडियो को आप यहां देख सकते हैं. वीडियो क्लिप 19 सेकंड की है, जिसमें दिख रहा है कि बच्‍चे को मलबे के अंदर से निकाला जा रहा है. इस दौरान कई लोग 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगा रहे हैं.

पूरी तरह से धूल में सना हुआ था बच्चा
बच्‍चा जब मलबे के ढेर में से निकाला गया तो वह पूरी तरह से धूल में सना हुआ था. ऐसा लगता है कि चमत्कारिक रूप से वह किसी भी गंभीर चोट से बच गया. स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तुर्किए के मालट्या की है, जहां बच्‍चा मलबे के ढेर के नीचे फंसा हुआ था.

'तुर्किए में सभी पीड़ितों के लिए दुआ'
बहुत से इंटरनेट यूजर्स बचावकर्मियों के अथक प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं और छोटे बच्चे को बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अल्‍लाह का धन्‍यवाद, इस चमत्कार के लिए! वो सभी प्यारे बच्चों की रक्षा करें. मैं तुर्किए में सभी पीड़ितों के लिए दुआ करता हूं.''

एक और यूजर ने लिखा, ''मुझे उम्मीद है कि तुर्की सरकार इन बच्चों की अच्‍छे से देखभाल करेगी, जिनके अपने माता-पिता नहीं बचे हैं, लेकिन किसी को उनके लिए माता-पिता बनना चाहिए.''

यह भी पढ़ें: 'विनाशकारी भूकंप से तुर्किए-सीरिया में 2.3 करोड़ लोग प्रभावित..', WHO का बड़ा दावा, दोनों देशों में 5151 मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget