एक्सप्लोरर

'रूस के साथ युद्ध करना अमेरिका के हित में नहीं', व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने माना

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि 'रूस के साथ युद्ध करना हमारे हित में या अमेरिकी लोगों के हित में नहीं है.'

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि 'रूस के साथ युद्ध करना हमारे हित में या अमेरिकी लोगों के हित में नहीं है.' उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रपति जो बाइडेन का उद्देश्य ऐसे निर्णय लेना है, जो अमेरिका के लोगों के हित में हों और वह रूस के साथ युद्ध न करना है.' जेन साकी ने कहा कि 'उसे (रूस) जवाबदेह ठहराने और यूक्रेनी सरकार का समर्थन करने के लिए हमारी शक्ति के दायरे में सब कुछ करना है.'

जेन साकी ने कहा कि 'हमारे उद्देश्य का सबसे बड़ा हिस्सा उन संसाधनों को समाप्त करना है, जो राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में मदद कर रही है और उसकी वित्तीय प्रणाली में अधिक अनिश्चितता पैदा करनी है.' साकी ने कहा कि यह उसे वह विकल्प चुनने को मजबूर करने के लिए किया जा रहा है, जो उसके संसाधनों को समाप्त करे और जिससे उसके लिए युद्ध लड़ना ज्यादा कठिन हो जाए.'

जेन साकी ने कहा कि 'हम यूक्रेन को अपना ऐतिहासिक समर्थन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, चाहे वह सैन्य सहायता, मानवीय सहायता या आर्थिक सहायता हो. इस युद्ध से उबरने में कुछ समय लगने वाला है और संयुक्त राज्य अमेरिका इसका हिस्सा बना रहेगा.'

रूस में नए निवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी
अमेरिका, यूक्रेन में किए जा रहे रूस के ‘‘युद्ध अपराधों’’ के जवाब में यूरोपीय संघ (ईयू) और समूह-7 (जी7) देशों के सहयोग से बुधवार से रूस में नए निवेश पर प्रतिबंध लगाने सहित और कड़े प्रतिबंध लागू करेगा. हालांकि, अभी इसके आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इससे पहले ही एक अमेरिकी अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखे जाने की शर्त पर यह जानकारी दी है.

संयुक्त कार्रवाई में रूस में नए निवेश पर प्रतिबंध लगाना, इसके वित्तीय संस्थानों और सरकारी स्वामित्व वाले उद्यमों पर कड़े प्रतिबंध लागू करना तथा रूसी सरकारी अधिकारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों पर अधिक प्रतिबंध लगाया जाना शामिल होगा. रूस को आर्थिक, वित्तीय तथा तकनीकी रूप से दुनिया के बाकी हिस्सों से और ‘‘अलग’’ करने के लिए यह कदम उठाया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः
हैरतअंगेज अंदाज में फ्यूचर रोबोट के लिए खाना बनाते दिखा शख्स, होश उड़ा देगा वीडियो

छोटे से डॉगी के साथ खेलती नजर आई मासूम बच्ची, दिल जीत रहा ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget