एक्सप्लोरर

Nepal Elections 2022: नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने डाला वोट, जानिए अब तक का अपडेट

Nepal News: आज आम चुनाव हो रहे हैं. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भक्तपुर में मतदान किया. वोट डालने के बाद केपी शर्मा ओली ने दावा किया है कि उनकी पार्टी की सरकार बनेगी.

Nepal Elections: पड़ोसी देश नेपाल में आज यानी रविवार को आज आम चुनाव हो रहे हैं. सुबह से ही मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है. इसी बीच नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भक्तपुर में मतदान किया.  

वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केपी शर्मा ओली ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार 1 दिसंबर तक बनेगी. उन्होंने कहा कि नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) UML बहुमत की सरकार बनाएगी या कम से कम गठबंधन वाली सरकार बनाएगी. केपी शर्मा ओली ने यहां तक कह डाला कि नई पार्टियां राष्ट्रीय पार्टियां बनने के लिए भी वोट नहीं बटोर पाएंगी. गौरतलब है कि ओली झापा-5 से प्रतिनिधि सभा के उम्मीदवार हैं. 

वोटर्स में नहीं दिखा उत्साह

सुबह सात बजे से चल रही वोंटिंग अब ख़त्म होने के कगार पर है लेकिन अभी तक सिर्फ 45% मतदान हुआ है. इन आंकडों को देख अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वोटर्स में उस तरह का उत्साह नहीं देखने को मिला. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेपाल की जनता बड़े राजनीतिक दलों से नाराज है जिसका असर वोटिंग के दौरान देखने को मिला. बता दें कि यह 2015 में संविधान की घोषणा के बाद से यह दूसरा आम चुनाव है.

कुल 275 सीटें हैं

नेपाल की संसद में कुल 275 सीटें हैं जिनमें 165 सीटों पर फर्स्ट पास्ट द पोस्ट (एफ़पीटीपी) व्यवस्था के तहत चुनाव हो रहे हैं. इन 165 सीटों के लिए कुल 2412 कैंडिडेट मैदान में हैं जिनमें से 2187 पुरुष हैं और 225 महिलाएं हैं. बाकी 110 सीटों पर आनुपातिक प्रतिनिधि (प्रपोर्शनल रीप्रेज़ेंटेशन) व्यवस्था के तहत सदस्यों का चुनाव होगा. वहीं प्रांतीय विधानसभा की 330 सीटों के लिए कुल 3224 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 2943 पुरुष और 280 महिलाएं हैं 

नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 1,79,88,570 मतदाता चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हैं. जिनके लिए 10,892 पोलिंग स्टेशनों में 22,227 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं. कुल 141 अस्थायी मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और लगभग 450,000 अस्थायी मतदाता अपने निकटतम मतदान केंद्रों से वोट डाल सकते हैं.

सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद

नेपाल चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 246,960 अधिकारियों और लगभग 3 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. चुनाव आयोग (ईसी) ने चुनाव कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों, पर्यवेक्षकों, निगरानी दल के सदस्यों या किसी भी व्यक्ति को चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाली किसी भी गतिविधि के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें- नेपाल में किसकी बनेगी सरकार? समझिए भारत पर नतीजों का क्या हो सकता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget