एक्सप्लोरर

Wagner Chief Death: व्लादिमीर पुतिन ने इस आदमी को दिया था येवगेनी प्रिगोझिन को मारने का आदेश, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Wagner Chief Yevgeny Prigozhin Death: प्रिगोझिन की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार पुतिन के दाहिने हाथ माने जाने वाले शख्स ने प्रिगोझिन की हत्या का आदेश दिया था. 

Yevgeny Prigozhin Death: वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कई सवाल उठे थे. अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने प्रिगोझिन की मौत के पीछे पुतिन की साजिश बताया था. हालांकि, इस बात के कोई सबूत नहीं मिले. अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन के दाहिने हाथ माने जाने वाले देश के सुरक्षा परिषद सचिव निकोलाई पेत्रुशेव ने प्रिगोझिन की हत्या का आदेश दिया था. 

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पश्चिमी खुफिया और एक पूर्व रूसी खुफिया अधिकारी का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है. रिपोर्ट में प्रिगोझिन के विद्रोह का भी जिक्र हुआ था, जो उन्होंने अपनी मौत के दो महीने पहले रूस की सेना के खिलाफ किया था. गौरतलब है कि प्रिगोझिन की नेतृत्व में जून 2023 में रूस में एक संक्षिप्त विद्रोह का प्रयास हुआ था, जिसने क्रेमलिन की नींव को हिलाकर रख दिया था. 

निकोलाई पेत्रुशेव ने माना था प्रिगोझिन को खतरा 
हालांकि, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की सहायता से प्रिगोझिन ने समझौता कर लिया था. इस समझौते के दो महीने बाद प्रिगोझिन अपने टॉप लड़ाकों के साथ एक संदिग्ध विमान दुर्घटना में मारे गए थे.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निकोलाई पेत्रुशेव ने विद्रोह से पहले ही येवगेनी प्रिगोझिन को खतरा मान लिया था. उन्हें पसंद नहीं था कि वैगनर प्रमुख रूसी सैना के शीर्ष अधिकारियों की खुली आलोचना करें. इसके साथ ही वह प्रिगोझिन से हमेशा चिंतित रहते थे. उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया था कि वैगनर ग्रुप ने बहुत अधिक शक्ति हासिल कर ली है. 

पेत्रुशेव ने प्रिगोझिन किया दंडित 
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निकोलाई पेत्रुशेव रूस में दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं. ऐसे में उन्होंने विद्रोह के बाद येवगेनी प्रिगोझिन को दंडित करने का फैसला किया और व्लादिमीर पुतिन ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई. 

प्रिगोझिन की मौत पर पुतिन ने क्या कहा?
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि विमान विस्फोट के तुरंत बाद येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हो गई थी, उन्होंने कहा कि प्रिगोझिन ने बड़ी गलतियां कीं थी और उसके परिणाम भी हासिल किए. उन्होंने आगे कहा कि जांचकर्ता दुर्घटना के संबंध में क्या कहते हैं, रूस इस बात पर गौर करेगा. 

ये भी पढ़ें: IDF Shot American: इजरायली सैनिकों ने 13 साल के अमेरिकी बच्चे को मारी गोली, कपड़े उतारकर तलाशी ली गई, जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget