एक्सप्लोरर

पुतिन को मिला इस 'तानाशाह' का साथ तो अमेरिका भी घबराया! बोला- खतरनाक है ये

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने सहयोगी देशों से सैन्य समर्थन देने और रूस में अंदर तक जाकर हमले किए जाने की भी मांग की गई है. 

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए की जा रहीं अब तक की तमाम कोशिशें असफल रही हैं. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह का साथ मिल गया है. उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने यूक्रेन युद्ध में अपने सैनिकों को उतारने का फैसला लिया है.

उत्तर कोरिया की ओर से रूस का साथ देने के लिए सैनिकों की एक बड़ी फौज भेजी गई है. किम जोंग उन के इस फैसले से अमेरिका और नाटो (NATO) घबरा गया है. अमेरिका और नाटो ने उत्तर कोरिया के सैनिकों को रूस भेजने के फैसले पर नाराजगी जताई है.

यूक्रेन की सीमा पर तैनात किए जा चुके हैं उत्तर कोरियाई सैनिक

अमेरिका और नाटो की ओर से रूस-यूक्रेन युद्ध के भविष्य में निकलने वाले गंभीर परिणामों को लेकर चिंता जताई गई है. नाटो के सेकेट्री जनरल मार्क रूटे ने पुष्टि की है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए उत्तर कोरियाई सैनिक रूस भेजे जा रहे हैं और कुछ सैनिकों की तैनाती भी हो चुकी है. 

अगस्त में कुर्स्क इलाके में यूक्रेनी सेना के धावा बोलने के बाद ये तैनाती सामने आई है. अमेरिकी रक्षा विभाग का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अगले कुछ हफ्तों में यूक्रेन में लड़ने के लिए लगभग 10,000 सैनिक रूस भेजे हैं. मार्क रूटे ने इसे विवाद को खतरनाक तरीके से बढ़ाने की कोशिश बताया.

रूस कर सकता है इन सैनिकों का युद्ध में इस्तेमाल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उत्तर कोरिया के सैनिकों की रूस में तैनाती को खतरनाक बताया है. पेंटागन की ओर से सबरीना सिंह ने कहा कि कुर्स्क में रूस उत्तर कोरियाई सैनिकों का युद्ध में इस्तेमाल कर सकता है. उन्होंने कहा कि इन सैनिकों की बड़ी तादात पहले से ही यूक्रेन के करीब तैनात कर दी गई है.

वहीं, वर्तमान हालातों को देखकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने सहयोगी देशों से सैन्य समर्थन की मांग की है. इसके साथ ही कीव की ओर से रूस में अंदर तक जाकर हमले किए जाने की भी मांग की गई है. 

पुतिन ने पश्चिमी देशों के हथियारों के इस्तेमाल पर दी वॉर्निंग

इससे पहले रूस ने यूक्रेन को पश्चिमी देशों के लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की थी. रूस ने कहा था कि अगर यूक्रेन इन हथियारों का इस्तेमाल करता है तो उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.

ये भी पढ़ें:

इस देश में महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए किए जा रहे फोन, सरकार ने क्यों लिया फैसला

देवेश त्रिपाठी एबीपी न्यूज की डिजिटल वेबसाइट में कार्यरत हैं. राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. व्यंग्यात्मक लेखन में रुचि रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'56 इंच की छाती का क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में PM मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
'56 इंच की छाती का क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में PM मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
राहुल गांधी पर संजय जायसवाल का निशाना, 'एक बोलेरो में आ जाएंगे बिहार के सारे कांग्रेस विधायक'
राहुल गांधी पर संजय जायसवाल का निशाना, 'एक बोलेरो में आ जाएंगे बिहार के सारे कांग्रेस विधायक'
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
IPL पर वसीम अकरम का तंज, बोले- ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म नहीं होती’
IPL पर वसीम अकरम का तंज, बोले- ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म नहीं होती’

वीडियोज

Parliament Session: वंदे मातरम् पर Amit Shah ने युवाओं से कर दिया यज्ञ में आहुति डालने का आवाहन
Parliament Session: 'नेहरू ने वंदे मातरम के टुकड़े..', राज्यसभा में विपक्ष पर बरसे Amit Shah |
Parliament Session: 'हमारे मित्र को मिला..', इलेक्टोरल बॉन्ड पर Akhilesh Yadav ने Congress को घेरा
Parliament Session 2025: 'एक भी सीट जीतकर दिखाए', BJP को Akhilesh Yadav की खुली चुनौती! | CM Yogi
Indigo संकट पर लोकसभा में उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने दिया जवाब | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'56 इंच की छाती का क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में PM मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
'56 इंच की छाती का क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में PM मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
राहुल गांधी पर संजय जायसवाल का निशाना, 'एक बोलेरो में आ जाएंगे बिहार के सारे कांग्रेस विधायक'
राहुल गांधी पर संजय जायसवाल का निशाना, 'एक बोलेरो में आ जाएंगे बिहार के सारे कांग्रेस विधायक'
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
IPL पर वसीम अकरम का तंज, बोले- ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म नहीं होती’
IPL पर वसीम अकरम का तंज, बोले- ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म नहीं होती’
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! बीपीएससी दे रहा 50,000 रुपये, जानें क्या करना होगा?
महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! बीपीएससी दे रहा 50,000 रुपये, जानें क्या करना होगा?
Aloo Paratha Calories: सर्दी के सीजन में जमकर खाते हैं आलू के पराठे, जानें एक पराठे से कितनी बढ़ जाती है कैलोरी
सर्दी के सीजन में जमकर खाते हैं आलू के पराठे, जानें एक पराठे से कितनी बढ़ जाती है कैलोरी
Embed widget