एक्सप्लोरर

क्या यूक्रेन ने रची पुतिन की हत्या की साजिश? रूसी राष्ट्रपति के काफिले की कार में ब्लास्ट; जेलेंस्की ने की थी मौत की भविष्यवाणी

Vladimir Putin Car Explode: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की लग्जरी कार में ब्लास्ट ऐसे समय में हुआ, जब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर 2 दिन पहले एक भविष्यवाणी की थी.

Russia President Putin Car Explode: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की ऑरस सीनेट लिमोजिन में मॉस्को स्थित FSB मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ. घटना के बाद कार में आग लग गई, जिससे गाड़ी का इंजन और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

यूरोवीकली की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट 29 मार्च को लुब्यंका के पास हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों को आग बुझाने की कोशिश करते देखा गया. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कार में कोई मौजूद था या नहीं. न ही किसी के घायल होने की सूचना मिली है. द सन की रिपोर्ट के अनुसार, संभावना है कि आग कार के इंजन में लगी और फिर पूरे वाहन में फैल गई.

जेलेंस्की ने की थी पुतिन के मरने की भविष्यवाणी
इस घटना के बाद यूक्रेन की ओर से पुतिन की हत्या की साजिश रचने की अटकलें तेज हो गई हैं. दरअसल, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में भविष्यवाणी किया था कि पुतिन जल्द मर जाएंगे. यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग में अमेरिका और पश्चिमी देशों की भागीदारी भी इस साजिश को बल देती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की ओर से समर्थित वार्ता के बीच यह हमला हुआ, जिससे यह संकेत मिलता है कि रूसी राष्ट्रपति को निशाना बनाया गया हो सकता है.

यूक्रेन पर नया हमला करने की योजना बना रहा रूस
यूक्रेन सरकार और सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि रूस वार्ता से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नया आक्रमण शुरू कर सकता है. अमेरिका युद्धविराम पर सहमति बनाने का दबाव डाल रहा है.रूस और यूक्रेन एक-दूसरे पर हमले बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं.

पुतिन के स्वास्थ्य की अफवाहें
रिपोर्टों के अनुसार, पुतिन कैंसर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं. 2023 में कार्डियक अरेस्ट की खबरें आई थीं पुतिन के बॉडी डबल इस्तेमाल करने की अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं

क्या पुतिन का बॉडी डबल इस्तेमाल किया जा रहा है?
खुफिया सूत्रों का दावा है कि रूस अपनी असली स्थिति छिपाने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रहे हैं. जापानी एआई चेहरे की पहचान विश्लेषण में दावा किया गया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में पुतिन की जगह बॉडी डबल भेजा जाता है. पुतिन के अलग-अलग मौकों पर बदले हुए चेहरे के कारण यह संदेह गहरा रहा है.

क्या यह हमला युद्ध को और भड़का सकता है?
रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से युद्ध जारी है और अभी तक न तो पुतिन की पूरी जीत हुई है और न जेलेंस्की की हार. यह हमला दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा सकता है. अगर पुतिन इसे हत्या की साजिश मानते हैं, तो जवाबी कार्रवाई हो सकती है. मध्यस्थ देशों (अमेरिका, कतर, मिस्र) पर दबाव बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों किम जोंन उन अपने पिता की नाजायज औलाद माने जाते हैं? पढ़ें पूरी कहानी
क्यों किम जोंन उन अपने पिता की नाजायज औलाद माने जाते हैं? पढ़ें पूरी कहानी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
US हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार- 'अब हम देंगे करारा जवाब'
US हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार- 'अब हम देंगे करारा जवाब'
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget