एक्सप्लोरर

US-Taiwan: विवेक रामास्वामी ने ताइवान पर ऐसा क्या कहा कि चीन की बढ़ी टेंशन?

Taiwan News: चीन और ताइवान के बीच चल रही तनातनी के बीच रिपब्लिकन पार्टी के नेता विवेक रामास्वामी ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया है कि वह ताइवान पर कैसा रुख रखने वाले हैं.

Vivek Ramaswamy on Taiwan: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने साफ कर दिया है कि वह ताइवान पर किस तरह का रुख रखने वाले हैं. ताइवान को लेकर अमेरिका की वर्तमान नीति काफी अस्पष्ट रही है. मगर ऐसा लग रहा है कि रामास्वामी ताइवान को लेकर चीन के खिलाफ जाने को भी तैयार हैं. हाल में ताइवान पर दिए उनके एक बयान की वजह से इस बात की चर्चा हो रही है.

दरअसल, चीन 'वन चाइना पॉलिसी' के तहत काम करता है. इसके तहत चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और इस बात पर जोर देता है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बलपूर्वक इसे अपनी मुख्य भूमि के साथ मिला लेगा, जबकि ताइवान खुद को चीन से पूरी तरह से अलग मानता है. यही वजह है कि दोनों मुल्कों के बीच हमेशा तनाव बना रहता है. चीन की तरफ से ताइवान को डराने के लिए अक्सर ही लड़ाकू विमान भेजे जाते रहे हैं. इस पर अमेरिका हमेशा ही आपत्ति जताता रहा है.

ताइवान पर क्या बोले रामास्वामी?

रिपब्लिकन पार्टी के नेता विवेक रामास्वामी ने कहा है कि अमेरिका ने ऐसी नीति अपनाई है, जो ताइवान को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने में विफल है. अमेरिका चीन के हमले के खिलाफ ताइवान की रक्षा करेगा या नहीं, इस पर ‘रणनीतिक अस्पष्टता’ की मुद्रा अपनाई गई है. ताइवान मुद्दे पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रामास्वामी ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि चीन वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला पर एकमात्र नियंत्रण हासिल न कर ले.’ उनके इस बयान से चीन परेशान हो सकता है, क्योंकि इससे सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में उसकी चुनौती बढ़ सकती है.

रामास्वामी के इस बयान के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि अगर रामास्वामी राष्ट्रपति बनते हैं, तो वह खुलकर ताइवान का समर्थन करेंगे और चीन से दूरी बढ़ाने पर जोर दे सकते हैं. अमेरिका चीन की वन चाइना पॉलिसी को मानता है. हालांकि, जिस रिपब्लिकन पार्टी से रामास्वामी आते हैं, वह कुछ हद तक इसका विरोध करता रहा है. उसका मानना है कि ताइवान को अपनी संप्रभुता हासिल करने का पूरा हक है. ऐसे में रामास्वामी पार्टी की लाइन पर रहते हुए ताइवान के समर्थक रह सकते हैं.

अमेरिका ने ताइवान को सैन्य मदद

पिछले हफ्ते जो बाइडेन प्रशासन ने विदेशी सैन्य वित्त पोषण (एफएमएफ) के तहत ताइवान को आठ करोड़ अमेरीकी डॉलर के सैन्य हस्तांतरण की मंजूरी दी थी. इस कार्यक्रम का आमतौर पर संप्रभु राष्ट्रों के लिए उपयोग किया जाता है. घटनाक्रम के जवाब में चीन के एक सरकारी अखबार ने कहा था कि अमेरिका ने अब हद पार कर दी है, जिसके ‘घातक परिणाम’ होंगे.

यह भी पढ़ें: क्या ताइवान के खिलाफ युद्ध छेड़ सकता है चीन? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget