एक्सप्लोरर

Viral Video: रनवे पर उतरते वक्त विमान में लगी आग, जान बचाकर भागे यात्री

Miami Plane Crash: यह हादसा मियामी (Miami) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ. विमान में 126 लोग सवार थे और उनमें से तीन मामूली रूप से जख्मी हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Miami Plane Crash: मियामी (Miami) इंटरनेशनल एयरपोर्ट (International Airport) पर मंगलवार को एक विमान (Plane) में रनवे पर उतरते समय आग लग गई. मियामी-डेड विमानन विभाग के प्रवक्ता ग्रेग चिन ने अमेरिकी समाचार एजेंसी एसोसिएटिड प्रेस को भेजे ईमेल में कहा कि रेड एयर की उड़ान डोमिनिकन रिपब्लिक के सैंटो डोमिंगो से आई थी और इसके ‘लैंडिंग गियर’ (विमान का निचला ढांचा और पहिये) टूटने की वजह से आग लगी.

ग्रेग चिन ने बताया कि विमान में 126 लोग सवार थे और उनमें से तीन मामूली रूप से जख्मी हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. अन्य को बस से टर्मिनल तक ले जाया गया.


इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें से कई में दिखाया गया है कि मैकडॉनेल डगलस एमडी-82 विमान से गाढ़ा काला धुआं निकल रहा है और लोगों को विमान से निकाला जा रहा है. ट्विटर कई लोगों ने घटना के अलग-अलग एंगल से लिए गए वीडियो फुटेज शेयर किए हैं. 

 

नागरिक उड्डयन दुर्घटनाओं की जांच करने वाली अमेरिकी सरकार की एजेंसी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने कहा कि लैंडिंग के दौरान हवाई जहाज का बायां मुख्य लैंडिंग गियर गिर गया. रेड एयर, एक डोमिनिकन बजट कैरियर है जिसे पिछले साल नवंबर में ही लॉन्च किया गया था. 

 

जांचकर्ता (Investigators)विमान से कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (Cockpit Voice Recorder) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (Flight Data Recorder) को बरामद करने में सफल रहे. वे रनवे मार्किंग (Runway Markings) और भौतिक वातावरण की भी जांच करेंगे.

यह भी पढ़ें:

Digital Nomad Visa: इंडोनेशिया की नई वीजा स्कीम, देश में पांच साल तक टैक्स-फ्री रहने का मौका, साथ में है ये शर्त

पाकिस्तानी करेंसी अब तक के सबसे निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 188 रुपये से ज्यादा का हुआ पाकिस्तानी रुपया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget