एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी करेंसी अब तक के सबसे निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 188 रुपये से ज्यादा का हुआ पाकिस्तानी रुपया

Pakistani Rupee Fall: निर्यात आय बाजार की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है और यही हालत बढ़ते विदेशी कर्ज भुगतान और बढ़ते आयात को लेकर भी हैं. इन्हीं सब कारणों से वहां रुपये पर दबाव आ रहा है.

Pakistani Rupee: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ऋण कार्यक्रम को फिर से शुरू करने को लेकर अनिश्चितता के बीच पाकिस्तानी मुद्रा मंगलवार को इंटरबैंक बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.60 रुपये की गिरावट के साथ अब तक के सबसे निचले स्तर 188.66 रुपये पर आ गई है. जियो न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय मुद्रा ने अपने 7 अप्रैल के रिकॉर्ड निचले स्तर 188.18 रुपये को पार कर लिया है.

क्यों आई है ये गिरावट
करेंसी डीलरों का मानना है कि आईएमएफ कार्यक्रम में देरी, मित्र देशों से तत्काल वित्तीय सहायता की कमी, विदेशी मुद्रा भंडार में कमी और बढ़ते व्यापारिक घाटे ने घरेलू मुद्रा पर दबाव बनाए रखा है. दरअसल फ्यूल और बिजली पर सब्सिडी को हटाने के लिए नई सरकार की मर्जी नहीं है जो आईएमएफ कार्यक्रम के पुनरुद्धार के लिए पूर्व-शर्तें हैं. इसने इंवेस्टर्स के सेंटीमेंट को खराब कर दिया है.

रुपये पर दबाव के अन्य कारण
इसके अलावा, निवेशक गिरते विदेशी मुद्रा भंडार के बारे में चिंतित हैं. इसका कारण यह है कि निर्यात आय बाजार की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है और यही हालत बढ़ते विदेशी कर्ज भुगतान और बढ़ते आयात को लेकर भी हैं. जियो न्यूज ने बताया कि इन्हीं सब कारणों से रुपये पर दबाव पड़ रहा है.

पाकिस्तान बड़े आर्थिक संकट की ओर
सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और चीन से वित्तीय सहायता पर भी अस्पष्टता है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की उस घोषणा के बाद से राजनीतिक तापमान भी बढ़ रहा है, जिसमें उन्होंने चेताया है कि वह नए चुनावों की मांग के लिए 20 मई के बाद अपने समर्थकों के साथ इस्लामाबाद की ओर से बड़ा मार्च करेंगे.

ये भी पढ़ें

Swiggy: स्विगी ने बंद की अपनी ये खास सर्विस, लोगों को होगी दिक्कत-जानें किन शहरों में हुई बंद 

Petrol Diesel Price: इन शहरों में 100 रुपये के पार पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज Fuel के रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
Embed widget