एक्सप्लोरर

Viral Video: अमेरिकी कैब में कपल ने बैठते वक्त की नस्लभेदी टिप्पणी, ड्राइवर ने कहा- ‘कार से उतर जाओ’

Viral Video: कैब ड्राइवर जेम्स बोडे ने अपने फेसबुक पेज पर पूरी बातचीत को अपलोड किया है और लिखा है कि उन्होंने एक पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन उन्हें यकीन नहीं है कि इससे कुछ होगा.

Viral Video: अमेरिका में एक कैब ड्राइवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने एक कपल को कार से उतार दिया क्योंकि महिला ने नस्लभेदी टिप्पणी की थी. ड्राइवर जेम्स बोडे ने अपने डैशबोर्ड पर लगे कैमरे से इस बातचीत को रिकॉर्ड किया. यह घटना पेनसिल्वेनिया में फॉसिल्स लास्ट स्टैंड बार के बाहर हुई. सवालों के घेरे में आया कपल बार का मालिक बताया जा रहा है. वीडियो क्लिप में हम जेम्स बोडे को अपने पैसेंजर्स का अभिवादन करते हुए देखते हैं और कुछ पल बाद हम देखते हैं कि एक महिला कैब में दाखिल होती है, जिसका नाम जैकी बताया जा रहा है. महिला कहती है,"अरे वाह, तुम एक व्हाइट व्यक्ति जैसे हो." इस पर मिस्टर बोडे पूछते हैं, "माफ कीजिए, वो क्या होता है?"

इसके बाद महिला हंसते हुए और ड्राइवर के कंधे को थपथपाकर तेजी से बदलते महौल को कुछ शांत करने की कोशिश करती है. लेकिन बोडे को यह अच्छा नहीं लगता और वह जैकी को "कार से बाहर निकलने" के लिए कहते हैं. बोडे बोलते हैं, "यह अनुचित है, यह पूरी तरह से अनुचित है. अगर इस सीट पर कोई व्हाइट न बैठे हों, तो क्या फर्क पड़ता है?”

 

जैकी इसके बाद बोडे से यह कनफर्म भी करती है कि क्या वह गंभीरता से उसे कैब छोड़ने के लिए कह रहा है. इस बीच, जैकी के साथ आने वाला व्यक्ति मिस्टर बोडे को गाली देना और धमकाना शुरू कर देता है. बोडे उन्हें नस्लवादी बताते हैं. अपने फेसबुक पेज पर, बोडे ने पूरी बातचीत को अपलोड किया है और लिखा है कि उन्होंने एक पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन उन्हें यकीन नहीं है कि इससे कुछ होगा.

लोग कर रहे हैं बोडे की तारीफ 
द मॉर्निंग कॉल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बार की मालिक महिला ने बार की वेबसाइट और फेसबुक पेज को बंद कर दिया है. वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने एक स्टैंड लेने के लिए जेम्स बोडे की तारीफ की है.

"धन्यवाद, जेम्स. हमें इस दुनिया में आप जैसे और लोगों की जरूरत है.”एक व्यक्ति ने लिखा. दूसरे ने लिखा, "जेम्स, हम तुमसे प्यार करते हैं. क्या साहस. पूरी मानवता के लिए खड़े होने के लिए धन्यवाद.”

यह भी पढ़ें: 

Afghanistan: तालिबान ने अफगानिस्तान के मानवाधिकार आयोग समेत 5 प्रमुख निकायों को किया समाप्त, कहा- जरूरी नहीं..

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने स्टील प्लांट में फंसे सैनिकों को बचाकर की घर वापसी, कई सैनिक गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
Embed widget