एक्सप्लोरर

Afghanistan: तालिबान ने अफगानिस्तान के मानवाधिकार आयोग समेत 5 प्रमुख निकायों को किया समाप्त, कहा- जरूरी नहीं..

Afghanistan: तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता इन्नामुल्लाह समांगानी ने बताया, "चूंकि इन विभागों को आवश्यक नहीं समझा गया था और बजट में शामिल नहीं किया गया था, इसलिए उन्हें भंग कर दिया गया है."

Afghanistan:  अफगानिस्तान में तालिबान अधिकारियों ने देश के मानवाधिकार आयोग सहित पूर्व अमेरिकी समर्थित सरकार के पांच प्रमुख विभागों को वित्तीय संकट की स्थिति में गैर जरूरी मानते हुए भंग कर दिया. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. इससे पहले तालिबान अधिकारियों ने शनिवार (14 मई) को कहा था कि अफगानिस्तान को इस वित्तीय वर्ष में 44 अरब अफगानियों ($501 मिलियन) के बजट डिफिसिट का सामना करना पड़ रहा है. बता दें पिछले अगस्त में युद्धग्रस्त देश को संभालने के बाद तालिबान ने शनिवार को अपने पहले वार्षिक राष्ट्रीय बजट की घोषणा की थी.

तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता इन्नामुल्लाह समांगानी ने बताया, "चूंकि इन विभागों को आवश्यक नहीं समझा गया था और बजट में शामिल नहीं किया गया था, इसलिए उन्हें भंग कर दिया गया है."

इन विभागों को भी खत्म 

राष्ट्रीय सुलह के लिए उच्च परिषद (एचसीएनआर),  कभी उच्च-शक्ति रखने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, और अफगान संविधान के कार्यान्वयन की देखरेख के लिए आयोग भी भंग कर दिया गया. एचसीएनआर का आखिरी नेतृत्व पूर्व अफगान राष्ट्रपति अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने किया था और यह पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी की अमेरिकी समर्थित सरकार और तत्कालीन विद्रोही तालिबान के बीच शांति वार्ता के लिए काम कर रहा था. गौरतब है कि अगस्त 2021 में, अफगानिस्तान पर हमला करने के 20 साल बाद, विदेशी सेना देश से हट गई, जिससे सरकार गिर गई और तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया.

समांगानी ने कहा कि राष्ट्रीय बजट "वस्तुनिष्ठ तथ्यों पर आधारित" था और केवल उन विभागों के लिए अभिप्रेत था जो सक्रिय और उत्पादक थे. उन्होंने कहा कि भविष्य में "जरूरत पड़ने पर" निकायों को फिर से सक्रिय किया जा सकता है.

तालिबान ने महिलाओं पर लगाए कई प्रतिंबध
बता दें पिछले साल अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद तालिबान ने दावा किया था कि इस बार उसका शासन (1996 से 2001 तक) पिछले कार्यकाल की तुलना में नरम होगा. लेकिन तालिबान अपने वादे को निभाता नहीं दिख रहा है बल्कि उसने महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं. महिलाओं को कई सरकारी नौकरियों, माध्यमिक शिक्षा, और अपने शहरों या अफगानिस्तान के बाहर अकेले यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया है.

तालिबान के दो शासनकाल के बीच के 20 वर्षों के समय में, लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति दी गई और महिलाओं को सभी क्षेत्रों में रोजगार की तलाश करने में सक्षम बनाया गया, हालांकि देश सामाजिक रूप से रूढ़िवादी बना रहा.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने स्टील प्लांट में फंसे सैनिकों को बचाकर की घर वापसी, कई सैनिक गंभीर रूप से घायल

Shri Lanka Crisis: श्रीलंका में कभी भी थम सकते हैं गाड़ियों के पहिये, पीएम विक्रमसिंघे ने कहा- देश में बचा है सिर्फ एक दिन का पेट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोखे से अमेरिकी नागरिक बने हरिंदर सिंह, गलत पहचान बताकर ली नागरिकता
धोखे से अमेरिकी नागरिक बने हरिंदर सिंह, गलत पहचान बताकर ली नागरिकता
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget