एक्सप्लोरर

ट्रंप के बाद अब जेडी वेंस ने ऐसा क्या कहा कि ग्रीन कार्ड को लेकर शुरू हो गई नई बहस? भारतीयों की बढ़ी टेंशन

US President Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में गोल्ड कार्ड इनिशिएटिव का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत विदेशी अमीरों को 5 मिलियन डॉलर की कीमत पर यह कार्ड दिया जाएगा.

US Vice-President JD Vance : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए ‘गोल्ड कार्ड’ इनिशिएटिव के प्रस्ताव देने के बाद अब अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के ग्रीन कार्ड धारकों के अधिकारों पर टिप्पणी कर नई बहस छेड़ दी है. डोनाल्ड ट्रंप का प्रस्तावित गोल्ड कार्ड इनिशिएटिव अमीर विदेशियों के लिए इमिग्रेशन का एक बिल्कुल नया तरीका तैयार करेगा.

अमेरिका में आधिकारिक तौर पर स्थायी निवासी कार्ड को ग्रीन कार्ड कहा जाता है, जिसके जरिए विदेशी नागरिकों के संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार प्राप्त होता है. हालांकि, इसके स्थायी निवास के नाम के बावजूद भी अमेरिका में अनिश्चितकाल के लिए स्थायी निवास की गारंटी नहीं है.

ग्रीन कार्ड स्थायी निवास के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के है- जेडी वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “किसी व्यक्ति के ग्रीन कार्ड धारक होने पर उसे संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने का अनिश्चितकालीन अधिकार नहीं मिल जाता है.” उन्होंने कहा, “यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के बारे में भी नहीं है, बल्कि हां, यह अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है. लेकिन इससे भी कहीं ज्यादा जरूरी यह है कि एक अमेरिकी नागरिक के तौर पर यह हम तय करें कि हमारे राष्ट्रीय समुदाय में किसे शामिल किया जाए.”

उन्होंने आगे कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के कानून में ऐसी कुछ परिस्थितियों का जिक्र है, जिसके तहत ग्रीन कार्ड को भी रद्द किया जा सकता है. इसमें व्यक्ति के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने, देश में लंबे समय तक मौजूद न रहने और इमिग्रेशन के नियमों का सही से पालन न करना शामिल है.”

गोल्ड कार्ड के लिए चुकानी होगी मोटी रकम

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रस्तावित गोल्ड कार्ड इनिशिएटिव विदेशी नागरिकों को संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार देगा, जिसके लिए उन्हें 5 मिलियन डॉलर की मोटी रकम का भुगतान करना होगा.

हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा, “हम गोल्ड कार्ड को बेचने जा रहे हैं.” उन्होंने कहा, “आपके पास एक ग्रीन कार्ड है. यह एक गोल्ड कार्ड है. हम इस कार्ड पर 5 मिलियन डॉलर की कीमत लगाने जा रहे हैं, जिससे आपको इसमें ग्रीन कार्ड के सारे विशेष अधिकार मिलेंगे. इसके अलावा यह अमेरिकी नागरिकता हासिल करने का आपका मार्ग भी प्रशस्त करेगा.

यह भी पढ़ेंः पुतिन ने सऊदी के क्राउन प्रिंस से फोन पर की बात, यूक्रेन संग सीजफायर के लिए ट्रंप को दे दिया मैसेज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
तमिलनाडु का CM बने थलापति विजय तो इस देश के राष्ट्रपति का आया रिएक्शन, कहा- 'हमारा भविष्य...
तमिलनाडु का CM बने थलापति विजय तो इस देश के राष्ट्रपति का आया रिएक्शन, कहा- 'हमारा भविष्य...
Russia-Ukraine War: क्या खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने कर दिया इशारा, जानें क्या कुछ कहा?
क्या खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने कर दिया इशारा, जानें क्या कुछ कहा?
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़

वीडियोज

“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, सम्राट चौधरी सरकार ने कई IAS-IPS अधिकारियों का किया तबादला
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, सम्राट चौधरी सरकार ने कई IAS-IPS अधिकारियों का किया तबादला
Watch: प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विरार कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विरार कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
बेजुबान पर टूटा भीड़ का कहर, पत्थरों और डंडों से पीट-पीटकर आवारा कुत्ते को मार डाला, वीडियो वायरल
बेजुबान पर टूटा भीड़ का कहर, पत्थरों और डंडों से पीट-पीटकर आवारा कुत्ते को मार डाला, वीडियो वायरल
एक छोटी APK File बना सकती है आपको कंगाल! जानिए कैसे फोन हैक कर रहे हैं साइबर ठग
एक छोटी APK File बना सकती है आपको कंगाल! जानिए कैसे फोन हैक कर रहे हैं साइबर ठग
Embed widget