एक्सप्लोरर

US Train Derail: अमेरिका के मिसौरी में पटरी से उतरी ट्रेन, कई लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Missouri USA: अमेरिका के मिसौरी में ट्रक से टकराने के बाद एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. कई लोगों के मारे जाने और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है.

US Train Derail: अमेरिका (USA) के मिसौरी (Missouri) में एक बड़ा ट्रेन हादसा (Train Accident) हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के मिसौरी में सोमवार को डंप ट्रक से टकराने के बाद एक एमट्रैक ट्रेन के पटरी से उतरने से कई लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Opperation) जारी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है.

एमट्रैक मीडिया सेंटर से मिल रही जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है, '27 जून को दोपहर 12:42 बजे लॉस एंजिल्स से शिकागो तक बीएनएसएफ ट्रैक पर पूर्व की ओर यात्रा कर रही साउथवेस्ट चीफ ट्रेन की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई. जिससे ट्रेन की 8 बोगियां और 2 इंजन पटरी से उतर गए.'

बताया जा रहा है कि ट्रेन में लगभग 243 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे. शुरुआती रिपोर्ट में 12 चालक दल के सदस्यों के घायल होने की खबर मिल रही है. घटना के बाद कंपनी का कहना है कि उनके स्थानीय अधिकारी यात्रियों की सहायता कर रहे हैं और उनकी इंसीडेंट रिस्पांस टीम को एक्टिव कर दिया गया है.

कंपनी का कहना है कि वह अपने यात्रियों और अपने कर्मचारियों की मदद करने के लिए घटनास्थल पर आपातकालीन कर्मियों को तैनात कर रहे हैं. फिलहाल जिन लोगों को इस ट्रेन में यात्रा करने वाले अपने परिजनों के बारे में जानकारी चाहिए उनके लिए कंपनी ने हेल्पलाइन की व्यवस्था कर दी है. 800-523-9101 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं. 

इसे भी पढ़ेंः
Delhi Rain Update: दिल्ली की दहलीज पर मानसून, राजधानी में इस दिन से शुरू होगी बारिश

Delhi Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 628 नए मामले, तीन लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget