एक्सप्लोरर

Delhi Rain Update: दिल्ली की दहलीज पर मानसून, राजधानी में इस दिन से शुरू होगी बारिश

Delhi News: राजधानी दिल्ली में 10 दिनों बाद बारिश होने की उम्मीद है क्योंकि अब राजधनी में कुछ ही दिन दूर मानसून है. साल 1951 के बाद से इस साल का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया था.

Delhi Weather News: मानसून दिल्ली से कुछ ही दिन दूर है और पहले 10 दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को यह बयान दिया है. दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण इस साल एक मार्च से अब तक केवल 72.5 मिमी बारिश हुई, जबकि इस दौरान सामान्य बारिश का स्तर 107.3 मिमी रहना चाहिए. शहर में मार्च में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई और अप्रैल में 12.2 मिमी के मासिक औसत के मुकाबले बेहद मामूली 0.3 मिमी वर्षा हुई. कम वर्षा से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया और राजधानी में वर्ष 1951 के बाद से इस साल का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया, जिसमें मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था.

दिल्ली में लंबे समय तक लू चलने से दिल्ली के कुछ हिस्सों में मई में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में इस साल गर्मी के मौसम में अब तक 27 दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक दर्ज किया गया, जो वर्ष 2012 के बाद से सबसे अधिक है. साल 2012 में शहर में 30 दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया था. एक जून से, जब मानसून का मौसम शुरू होता है, दिल्ली में सामान्य 59.5 मिमी के मुकाबले सिर्फ 24.5 मिमी बारिश हुई है. यह बारिश 16 जून से 20 जून के बीच हुई थी.

Delhi Dengue Update: दिल्ली में डेंगू के मामलों में इजाफा जारी, जून में अब तक 23 नए केस

हालांकि, स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में भारी बारिश से बरसात की कमी दूर होने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 29 जून से फिर से बारिश होगी. दिल्ली में मानसून के 30 जून या एक जुलाई तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि आईएमडी ने अभी दिल्ली में मानूसन के पहुंचने की तिथि नहीं निर्धारित की है. लेकिन मौसम कार्यालय ने बताया कि मानसून 29 जून तक उत्तर पश्चिम भारत और छह जुलाई तक पूरे देश में छा जाएगा. आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 जून तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है, जबकि 29-30 जून को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश के आसार हैं.

Noida News: भीषण गर्मी में बिजली की मांग ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड, अब नोएडा में 2000 मेगावाट की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget