एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 7 लाख के पार, 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

इस महामारी का केंद्र बनकर सामने आए न्यूयॉर्क में 14,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.पड़ोसी शहर न्यूजर्सी में 78,000 से ज्यादा मामले सामने आए और 3,800 लोगों को जान गंवानी पड़ी.

वॉशिंगटन: कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में संक्रमण के मामले सात लाख के पार पहुंच गए हैं. जबकि अबतक 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि अमेरिका सुरंग के अंत में रोशनी देखने के बहुत करीब है. न्यूयॉर्क में 14,000 से ज्यादा लोगों की मौत इस महामारी का केंद्र बनकर सामने आए न्यूयॉर्क में 14,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और अभी तक 200,000 लोग संक्रमित पाए गए हैं. पड़ोसी शहर न्यूजर्सी में 78,000 से ज्यादा मामले सामने आए और 3,800 लोगों को जान गंवानी पड़ी. जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में चीन में पैदा हुए कोरोना वायरस से 154,142 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और 2,242,868 लोग इससे संक्रमित हुए. अमेरिका में 35,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और देश में संक्रमण के 701,131 मामले सामने आए जो दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा संख्या है. अमेरिका ने 37.8 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की ट्रम्प ने बताया कि अभी तक अमेरिका ने 37.8 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की है जो किसी भी देश में जांच की सबसे ज्यादा संख्या है. उन्होंने कहा, ‘‘सबसे अधिक प्रभावित इलाकों जैसे कि न्यूयॉर्क और लुइसियाना में हमने दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और हर अन्य देश के मुकाबले ज्यादा लोगों की जांच की. अमेरिका के पास दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले ज्यादा मजबूत, उन्नत और सटीक जांच प्रणाली है.’’ हमारे देश के साथ जो हुआ वह भयावह- ट्रम्प ट्रम्प ने कहा कि मरने वाले लोगों की संख्या कहीं ज्यादा होती अगर उनके प्रशासन ने कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए व्यापक प्रयास नहीं किए होते. एक से दो लाख लोगों की मौत के शुरुआती अनुमान के खिलाफ उन्होंने उम्मीद जताई कि मृतकों की संख्या इससे कहीं कम और 65,000 के आसपास रह सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश के साथ जो हुआ वह भयावह है. दुनियाभर के 184 देशों के साथ जो हुआ वह भयानक है. यह भयावह चीज है और इसकी कोई वजह नहीं है. यह फिर कभी नहीं होना चाहिए.’’ ट्रम्प ने कहा कि इस युद्ध में अंतिम जीत अमेरिका की वैज्ञानिक प्रतिभा से ही संभव होगी. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने देश के इतिहास में सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहे हैं. मैं सुरंग के अंत में रोशनी के बारे में बात करता हूं. हम उस सुरंग के अंत में बहुत तेज रोशनी को देखने के बहुत, बहुत करीब है और यह हो रहा है. उपराष्ट्रपति माइक पेंस के अनुसार, 36,000 से अधिक अमेरिकियों की त्रासद मौत के बावजूद ताजा आंकड़ें दिखाते हैं कि नए मामले कम हो रहे हैं यह भी पढ़ें- Coronavirus: देश में 14 हजार के पार पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या, अबतक 480 लोगों की मौत Google Doodle: गूगल ने ‘कोरोना वॉरियर्स’ को दिया सम्मान, सभी को कहा- थैंक्यू
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में मचा कोहराम
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में कोहराम
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Explained: एयरपोर्ट पर गरबा, होटल से तौलिया चोरी और मंदिर में रील! कैसे दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट?
दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट! एयरपोर्ट पर गरबा और तौलिया चोरी समेत बहुत कारनामे
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget