एक्सप्लोरर

नॉर्थ कोरिया के खिलाफ US का शक्ति प्रदर्शन, साउथ कोरिया के साथ करेगा नौसैनिक अभ्यास

यह कदम नॉर्थ कोरिया को नाराज कर सकता है जिसने कुछ समय पहले किसी आगामी संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ चेतावनी दी थी.

सोल: अमेरिकी नौसेना ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका और साउथ कोरिया अगले हफ्ते से एक बड़े नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत करेंगे. यह अभ्यास नॉर्थ कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों के खिलाफ अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए किया जाएगा.

नॉर्थ कोरिया के हथियार कार्यक्रमों के कारण पिछले कुछ महीनों में तनाव काफी बढ़ गया है. अमेरिका के प्रतिबंधों की परवाह नहीं करते हुए प्योंगयांग ने कई मिसाइलों को लॉन्च किया. इसके तहत उसने अपने छठे और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण को अंजाम दिया. अमेरिका ने तब से क्षेत्र में अपने दो करीबी देशों, साउथ कोरिया और जापान के साथ सैन्य अभ्यास को बढ़ा दिया है.

एक बयान में अमेरिका के सातवें फ्लीट ने कहा कि इस अभ्यास में साउथ कोरिया के नौसैनिक जहाजों के साथ यूएसएस रोनाल्ड रेगन लड़ाकू विमान वाहक और दो अमेरिकी विध्वंसक शामिल किए जाएंगे. बयान में कहा गया कि 16 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक जापान के सागर और पीला सागर में होने वाला यह अभ्यास, 'संचार, पारस्परिकता और साझेदारी' को बढ़ावा देंगे.

यह कदम नॉर्थ कोरिया को नाराज कर सकता है जिसने कुछ समय पहले किसी आगामी संयुक्त सैनिक अभ्यास के खिलाफ चेतावनी दी थी. सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के मुताबिक, “ अगर अमेरिकी साम्राज्यवादी और उनकी कठपुतली जापान, हमें परमाणु युद्ध के लिए भड़काते हैं तो इसका परिणाम केवल उनका खात्मा होगा.”

मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षण का जवाब देने के लिए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ कई विकल्पों पर चर्चा की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की का वो फॉर्मूला, जिससे रुकेगी रूस के साथ जंग, हो गया समझौता?
जेलेंस्की का वो फॉर्मूला, जिससे रुकेगी रूस के साथ जंग, हो गया समझौता?
Xप्लेन: हूती हमलों में 13 लोगों के घायल होने के बाद सऊदी अरब के कई शहरों में इमरजेंसी अलर्ट
Xप्लेन: हूती हमलों में 13 लोगों के घायल होने के बाद सऊदी अरब के कई शहरों में इमरजेंसी अलर्ट
Xप्लेन: चीन की 'तन्हाई अर्थव्यवस्था' कैसे बनी 1 खरब डॉलर का कारोबार? जानिए
Xप्लेन: चीन की 'तन्हाई अर्थव्यवस्था' कैसे बनी 1 खरब डॉलर का कारोबार? जानिए
BRICS के बाद समझौते पर ट्रंप ने दिखाए तेवर, बोले- 'ईरान बेताब है, लेकिन...'
BRICS के बाद समझौते पर ट्रंप ने दिखाए तेवर, बोले- 'ईरान बेताब है, लेकिन...'

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाते-जाते फिर लौटेगा मॉनसून, दिल्ली से बंगाल तक बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
जाते-जाते फिर लौटेगा मॉनसून, दिल्ली से बंगाल तक बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
'बिना किसी हिचकिचाहट के...', न्यायधीशों के खिलाफ शिकायतों पर क्या बोले CJI सूर्यकांत
'बिना किसी हिचकिचाहट के...', न्यायधीशों के खिलाफ शिकायतों पर क्या बोले CJI सूर्यकांत
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, बोले- 'लालबागचा राजा...'
गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, बोले- 'लालबागचा राजा...'
दिल्ली से अब मानसून की होगी विदाई! 19 सितंबर से बदलने वाला है मौसम
दिल्ली से अब मानसून की होगी विदाई! 19 सितंबर से बदलने वाला है मौसम
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
Embed widget