एक्सप्लोरर

America Releases Black Sea Video: रूसी लड़ाकू विमान ने यूएस के ड्रोन पर ईंधन फेंका, अब अमेरिकी सेना ने जारी किया वीडियो

US Releases Collision Video: अमेरिकी सेना ने रूसी लड़ाकू विमानों की हरकत की निंदा की है. उसका आरोप है कि इन विमानों ने अमेरिकी ड्रोन पर ईंधन डाला था और इसी से वो हादसे का शिकार हुआ.

US Releases Video Of Russian Aircraft: दो दिन पहले ही काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन और रूस के विमान के बीच टक्कर की खबर आयी थी. इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. इसी बीच अमेरिकी सेना ने एक वीडियो जारी किया है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह रूसी लड़ाकू विमानों और अमेरिकी ड्रोन के बीच टक्कर होने का वीडियो है. 

'अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया'

अमेरिका ने मंगलवार (14 मार्च) को दावा किया था कि एक रूसी लड़ाकू विमान ने जानबूझ कर अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया. विमान के टक्कर की वजह से अमेरिकी ड्रोन ब्लैक सी में गिर गया. रूस ने अमेरिका के दावों को खारिज कर दिया. रूस ने इस बात से इनकार कर दिया कि उसने जानबूझकर ड्रोन को नीचे गिराया है. इसी बीच अमेरिका ने वीडियो जारी किया है. 

यूएस यूरोपियन कमांड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है. पोस्ट किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी ड्रोन उड़ रहा है तभी पीछे से एक रूसी लड़ाकू विमान आया और उसने ड्रोन पर फ्यूल डाल दिया. तभी वीडियो बंद हो जाता है. अमेरिकी सेना का दावा है कि रूसी विमान के फ्यूल की वजह से ही ड्रोन खराब हो गया और समुद्र में गिर गया. 

अमेरिकी सेना ने रूसी लड़ाकू विमानों की इस हरकत की निंदा की. अमेरिका ने कहा कि मंगलवार को अमेरिकी ड्रोन पर रूसी विमान ने ईंधन डाला था और फिर उससे टकरा गया था. इससे ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उधर, रूस ने इस घटना पर सफाई देते हुए इसे महज एक हादसा बताया. साथ ही अमेरिका के आरोपों से इनकार किया है. रूस ने घटना को लेकर कहा कि हम मलबा तलाशने में अमेरिका की मदद करेंगे. इसके लिए हमारे पास अमेरिका और नाटो से ज्यादा बेहतर तकनीक है.

अमेरिका दी चेतावनी
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने घटना को लेकर कहा कि जहां-जहां अंतरराष्ट्रीय कानून उड़ान की इजाजत देते हैं, वहां अमेरिका अपने एयरक्राफ्ट उड़ाता रहेगा. इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. विमान उड़ाते समय आप लापरवाह नहीं हो सकते. 

रूस ने लगाया जासूसी का आरोप

घटना को लेकर रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. अमेरिका रूस की जासूसी कर रहा है. इसी वजह से लड़ाकू विमान से ड्रोन टकराने की घटना हुई. 

ये भी पढ़ें: Watch Viral Video: दुनिया के सबसे छोटे हेलीपैड पर पहली बार विमान की लैंडिंग, देखें रोमांचकारी वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget