एक्सप्लोरर

US Presidential Election: 'आप और बेवकूफ लगते हैं', पार्टी की दूसरी बहस के दौरान विवेक रामास्वामी पर भड़कीं निक्की हेली

US Presidential Elections 2024: राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी के लिए रिपब्लिकन पार्टी की दूसरी बहस के दौरान निक्की हेली अपने प्रतिद्वंद्वी विवेक रामास्वामी पर भड़क गई और उन्हें बेवकूफ तक कह डाला.

US Elections 2024: अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी के लिए रिपब्लिकन पार्टी की दूसरी बहस कैलिफोर्निया के सिमी वैली म्यूजियम में हुई, जिसमें दो भारतवंशी आमने-सामने दिखे. बहस के दौरान निक्की हेली ने अपने प्रतिद्वंद्वी विवेक रामास्वामी पर करारा हमला बोला है. जवाब में विवेक ने व्यक्तिगत टिप्पणियां नहीं करने की नसीहत दे डाली. 

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही इस बहस में शामिल नहीं हुए, लेकिन डिबेट में तनाव चरम पर था. भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी के चीनी ऐप टिकटॉक से जुड़ने के लिए निक्की हेली ने उनकी आलोचना की और कहा कि जितनी बार आपको सुनती हूं, मुझे और बेकफूक लगते हैं. साथ ही निक्की हेली ने कहा कि यह अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक और हानिकारक है. उन्होंने विवेक पर चीन को दवाएं बनाने में मदद करने का भी आरोप लगाया.

आप पर भरोसा नहीं कर सकते: निक्की हेली 
हेली ने आगे कहा कि हम आप पर भरोसा नहीं कर सकते. हम अपने बच्चों के जीवन में टिकटॉक नहीं ला सकते. रामास्वामी ने हेली के भाषण के जवाब में कहा कि हमें व्यक्तिगत टिप्पणियां और अपमानजनक बातों से बचना चाहिए. डिबेट के दौरान निक्की हेली के साथ पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस और न्यूजर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने भी रामास्वामी की तीखी आलोचना की.

हेली ने विवेक रामास्वामी पर बोला हमला 
दरअसल, रामास्वामी से टिकटॉक इस्तेमाल करने के बारे में एक सवाल पूछा गया था, जब वह इसका जवाब दे रहे थे, तभी हेली ने उनपर हमला बोल दिया. इस दौरान विवेक रामास्वामी ने कहा कि वह यूक्रेन को आर्थिक मदद देने के खिलाफ हैं. वह रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन का समर्थन नहीं करेंगे. अपने इस बयान के बाद विवेक आलोचकों के निशाने पर आ गए.

गौरतलब है कि इस बहस में भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं थे. उन्होंने इस बहस को समय की बर्बादी बताते हुए इसमें हिस्सा लेने से इंकार कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: Singapore: फर्जी कॉल कर पुलिस को परेशान कर रही थी भारतीय मूल की महिला, भुगतनी पड़ सकती है लंबी सजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget