एक्सप्लोरर

US Elections: ट्रंप ने व्हाइट हाउस को छोड़ने से इनकार किया तो आगे क्या होगा?

सवाल उठने लगे हैं कि अगर ट्रंप ने व्हाइट हाउस को छोड़ने से इनकार किया तो आगे क्या होगा? यह सवाल सिर्फ आम लोगों के सामने नहीं बल्कि खुद जो बाइडेन के सामने भी है.

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन की जीत पक्की लग रही है. बाइडेन अभी 264 इलेक्टोरल वोट हासिल चुके हैं. उन्हें जीत के लिए अब महज छह वोट की और दरकार है. जिन राज्यों में अभी गिनती चल रही हैं, उनमें भी बाइडेन ने बढ़त बना ली है. वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति ट्रंप अभी भी अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर सभी वैध वोटों को गिना गया तो उनकी ही जीत होगी.

इस सब के बीच सवाल उठने लगे हैं कि अगर ट्रंप ने व्हाइट हाउस को छोड़ने से इनकार किया तो आगे क्या होगा? यह सवाल सिर्फ आम लोगों के सामने नहीं बल्कि खुद जो बाइडेन के सामने भी है. बाइडेन से यही सवाल एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पूछा गया. जवाब में बाइडेन ने कहा, ''जी हां मैंने इस बारे में सोचा है. और मैं आपको बता दूं कि देश में सेना के अधिकारी हैं जो कहेंगे कि ये नहीं हो सकता. हालांकि हम मिलिट्री स्टेट नहीं हैं लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वो ( सेना) ट्रंप को व्हाइट हाउस से बाहर का रास्ता दिखा देंगे.''

क्या वाकई सेना व्हाइट हाउस में दखल देगी? बाइडन ने भले ही सेना की मदद से ट्रंप को व्हाइट हाउस से बाहर करने की बात कही हो. लेकिन अमेरिकी लोकतंत्र में सेना की दखलअंदाजी होगी, ऐसा संभव नहीं दिखता. चूंकि ऐसा अमेरिका में आज तक नहीं हुआ कि हारने वाला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस छोड़ने को तैयार ना हो. इसलिए इसका कोई नियम नहीं है, अमेरिका में शांति से सत्ता हस्तान्तरण का तो नियम है.

क्या शांति से होगा सत्ता हस्तानान्तरण ? अब से शपथ ग्रहण तक बाइडन को अपने कैबिनेट में करीब 30 लोगों को चुनना होगा जो व्हाइट हाउस स्टाफ की जिम्मेदारी संभालेंगे. बाइडन की टीम में करीब 350 लोग इस हस्तांतरण पर काम कर रहे हैं. जो बाइडन ने अमेरिका में बुधवार को सत्ता हस्तानान्तरण के लिए अपनी एक वेबसाइट www.buildbackbetter.com लांच कर दी है.

राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन के क्या अधिकार होंगे? ट्रंप के इरादे शांति से सत्ता हस्तानान्तरण के नहीं दिख रहे. ऐसे में बाइडन अगर राष्ट्रपति बनते हैं तो उनके कुछ अधिकार हैं जिनके दम पर वो ट्रंप को व्हाइट हाउस से बाहर कर सकते हैं. अमेरिकी संविधान के 20वें संशोधन के मुताबिक चुनाव के बाद 20 जनवरी की दोपहर को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. दोपहर के बाद अगले राष्ट्रपति का कार्यकाल शुरू होगा. अगर बाइडन राष्ट्रपति बनते हैं तो 20 जनवरी 2021 की दोपहर से उनके पास राष्ट्रपति के सारे अधिकार होंगे.

ट्रंप नहीं माने तो सीक्रेट सर्विस उठाएगी कदम बाइडन राष्ट्रपति बने और ट्रंप व्हाइट हाउस ना छोड़ें तो ट्रंप व्हाइट हाउस में घुसपैठिए माने जाएंगे. सीक्रेट सर्विस का काम है व्हाइट हाउस से घुसपैठियों को दूर रखना. ट्रंप नहीं माने तो सीक्रेट सर्विस के एजेंट उन्हें बाहर कर देंगे और साथ ही ट्रंप के व्हाइट हाउस में दाखिल होने की मनाही हो जाएगी. नए राष्ट्रपति को ट्रंप को व्हाइट हाउस से बाहर करना बड़ी चुनौती नहीं होगी.

अमेरिका: उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने बच्ची से कही ऐसी बात, अब वायरल हो रहा है वीडियो

US Elections Result: जो बाइडेन बोले-हम स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे, रिकॉर्ड 7.40 करोड़ वोट मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में स्कूल पर हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार? पेंटागन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन!
ईरान में स्कूल पर हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार? पेंटागन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन!
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकेड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकेड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget