एक्सप्लोरर

जो बाइडेन ने यूक्रेन को लेकर ले लिया वो फैसला जिससे बढ़ सकती है पुतिन की टेंशन, जानिए क्या

बीते 2 साल से ज्यादा वक्त से जारी रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को ATACMS (Army Tactical Missile Systems) जैसी लंबी दूरी की मिसाइल उपयोग करने की अनुमति दी है.

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को ATACMS (Army Tactical Missile Systems) जैसी लंबी दूरी की मिसाइल उपयोग करने की अनुमति दी है. यह यूक्रेन को रूस के भीतर सैन्य ठिकानों पर हमले करने में सक्षम बनाएगा. यह कदम इस युद्ध में निर्णायक हो सकता है, लेकिन यह नाटो और रूस के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है. रूस में दूर तक हमलों के लिए यूक्रेन को आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम या एटीएसीएम का उपयोग करने की अनुमति देने का फैसला तब आया है जब हजारों की संख्या में नॉर्थ कोरियाई सैनिक रूस को मदद करने के लिए पहुंचे हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और उनके कई पश्चिमी समर्थक महीनों से बाइडेन पर दबाव डाल रहे थे कि यूक्रेन को पश्चिमी आपूर्ति वाली मिसाइलों के साथ रूस के अंदर सैन्य लक्ष्यों पर हमला करने की अनुमति दी जाए. उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंध ने यूक्रेन के लिए रूसी हमलों को रोकने की कोशिश को सीमित कर दिया है. कुछ यूक्रेनी समर्थकों ने तर्क दिया है कि इस तरह के अमेरिकी बाधाओं के कारण यूक्रेन को युद्ध का सामना करना पड़ सकता है. यह बहस यूक्रेन के नाटो सहयोगियों के बीच असहमति का कारण  भी बन गई है. कुछ लोगों ने मिसाइल के इस्तेमाल पर आपत्ति भी जताई है.

रूस और उत्तर कोरिया सैन्य सहयोग
रूस और उत्तर कोरिया का सहयोग अब सैन्य स्तर पर बढ़ गया है. उत्तर कोरिया ने कथित तौर पर 12,000 सैनिक रूस को भेजे हैं और हथियारों की आपूर्ति भी की है. इससे ये साफ है कि युद्ध अब क्षेत्रीय संघर्ष से आगे बढ़कर वैश्विक स्तर पर गुटबंदी का हिस्सा बनता जा रहा है. हालांकि, इस बीच नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ने आगामी अमेरिकी चुनावों में दावा किया था कि वह इस युद्ध को जल्दी समाप्त कर देंगे. हालांकि, उनका दृष्टिकोण विवादास्पद हो सकता है, क्योंकि वह यूक्रेन को कुछ क्षेत्रों को छोड़ने के लिए मजबूर कर सकते हैं. इससे अमेरिका की यूक्रेन को समर्थन देने की नीति पर सवाल उठ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:उत्तरी गाजा में इजराइल का बड़ा हमला, 30 लोगों की मौत, जानिए कैसे हैं हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget