एक्सप्लोरर

Donald Trump In Davos: 'टैरिफ से बचना है तो अमेरिका में करें निवेश', राष्ट्रपति ट्रंप की खुली धमकी, जानें दावोस में क्या कुछ कहा

Donald Trump:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच 2025 को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने टैरिफ लगाने की चेतावनी के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा की.

Donald Trump In Davos: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 जनवरी, 2025 को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच (WEF) को संबोधित किया. व्हाइट हाउस से बोलते हुए ट्रंप ने आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने कंपनियों को अमेरिका में उत्पादन लाने के लिए लुभाने की कोशिश की. इसके अलावा शर्तों को न मानने पर टैरिफ लगाने की बात की और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने US इंडस्ट्री को फिर से खड़ा करने पर जोर दिया, जो उनके फर्स्ट अमेरिका पॉलिसी से मेल खाती है. उन्होंने उन कंपनियों को बड़े पैमाने पर टैक्स कटौती का वादा किया जो अपना उत्पादन अमेरिका में लाएंगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका में अपना प्रोडक्शन कीजिए और हम आप पर दुनिया में मौजूद किसी भी देश से सबसे कम टैक्स लगाएंगे.

कंपनियों को ट्रंप की चेतावनी
ट्रंप ने उन कंपनियों को चेतावनी दी जो अपना उत्पादन अमेरिका को छोड़कर दूसरे देशों में करती हैं. इस पर उन्होंने कहा कि अगर  आप अमेरिका में उत्पादन नहीं करते हैं तो आपको एक टैरिफ चार्ज देना होगा. इस टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सैकड़ों अरबों डॉलर का लाभ होने का दावा किया गया, जो अमेरिकी खजाने को भरने में मदद करेगा और कर्ज को कम करेगा.

वैश्विक व्यवसायों पर प्रभाव
ट्रंप की यह नीति मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण परिणाम ला सकती है, विशेष रूप से उन कंपनियों के लिए जो बड़े पैमाने पर विदेशों पर निर्भर हैं. टैरिफ लगाने से कई कंपनियों को अपनी उत्पादन रणनीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव और कंज्यूमर रिलेटेड चीजें, जो अपनी उत्पादन का बड़ा हिस्सा विदेशों में करते हैं.

विश्लेषकों का कहना है कि टैक्स कटौती अमेरिका को व्यवसायों के लिए एक अधिक आकर्षक गंतव्य बना सकती है, लेकिन टैरिफ़ मार्केट में टेंशन पैदा कर सकती है. विशेष रूप से उन देशों के साथ जो अमेरिका को निर्यात पर निर्भर हैं.

सऊदी में $1 ट्रिलियन निवेश करने का लक्ष्य
अपने भाषण में ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ अपनी बातचीत का भी उल्लेख किया. उन्होंने खुलासा किया कि  सऊदी अरब अमेरिका में $600 बिलियन का निवेश करने की योजना बना रहा है. ट्रंप ने कहा कि वे इस निवेश को $1 ट्रिलियन तक बढ़ाने का प्रयास करेंगे. इस पर दावोस में मौजूद कुछ लोगों ने हंसी में प्रतिक्रिया दी, लेकिन ट्रंप ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति अपने आत्मविश्वास को बनाए रखा.

आर्थिक महत्व
सऊदी अरब के साथ ट्रंप के संबंध उनकी विदेश नीति का एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं. अगर यह $1 ट्रिलियन का निवेश सफल होता है, तो यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़ावा होगा, जिससे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्त पोषण मिलेगा और अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरियां पैदा होंगी.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की योजना
ट्रंप के 2025 के भाषण का एक प्रमुख हिस्सा रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर जोर था, जिसे उन्होंने अपने चुनावी अभियान के दौरान एक प्रमुख प्राथमिकता बताया था. हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी कि वे इस मुद्दे को कैसे सुलझाएंगे, लेकिन उन्होंने दोहराया कि यह उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बनी हुई है. उन्होंने WEF में कहा कि मैं जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहता हूं और इस युद्ध को समाप्त करना चाहता हूं. हमें इस भयानक युद्ध को रोकना होगा.

ये भी पढ़ें: Barack-Michelle Divorce Rumours: क्या अलग होने वाले हैं बराक ओबामा और मिशेल? रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget