एक्सप्लोरर

Trump On Russia: रूस को बड़ा झटका देने की तैयारी में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, प्रतिबंध और टैरिफ लगाने पर हो रहा विचार

कई आलोचकों का मानना है कि प्रतिबंधों को हटाने से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने सैन्य अभियानों को जारी रखने के लिए जरूरी वित्तीय मदद मिल सकती है.

Donald Trump On Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (7 मार्च) को कहा कि अमेरिका रूस पर तब तक बैंकिंग प्रतिबंध और टैरिफ लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है, जब तक कि यूक्रेन के साथ युद्ध विराम और शांति समझौता नहीं हो जाता. ट्रंप का यह बयान तब आया है जब 4 मार्च को एक रिपोर्टों में दावा किया गया था कि ट्रंप प्रशासन मॉस्को के साथ संबंधों को बहाल करने और यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए रूस को प्रतिबंधों से राहत देने की योजना बना रहा है.

रॉयटर्स की 4 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने विदेश और वित्त विभाग को उन प्रतिबंधों की एक सूची तैयार करने का निर्देश दिया था, जिन पर रूसी प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जा सकती है. इस चर्चा का उद्देश्य मॉस्को के साथ कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में सुधार करना था.

हालांकि, ट्रंप की इस योजना की आलोचना भी हुई थी, कहा गया था कि ट्रंप के इस फैसले के बाद रूस पर लगे सारे प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा. कई आलोचकों का मानना था कि प्रतिबंधों को हटाने से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने सैन्य अभियानों को जारी रखने के लिए जरूरी वित्तीय मदद मिल सकती है, जिससे यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में बाधा आ सकती है. हालांकि, राहत देने के बजाय अब ट्रंप ने रूस पर और प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है.  

ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की शांति वार्ता की तैयारी
ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि वह यूक्रेन के साथ शांति समझौते की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह सऊदी अरब में यूक्रेनी प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की योजना बनाई गई है. यह बैठक रियाद या जेद्दा में हो सकती है.

ट्रंप और ज़ेलेंस्की की बातचीत
28 फरवरी को व्हाइट हाउस में ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच एक तीखी बातचीत हुई थी. हालांकि, इसके बाद दोनों पक्षों ने खनिज सौदे को लेकर अपनी बातचीत फिर से शुरू कर दी. ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें ज़ेलेंस्की का एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें यूक्रेनी नेता ने बातचीत के लिए तैयार होने का संकेत दिया है.

सऊदी अरब में प्रस्तावित शांति वार्ता
विटकॉफ ने कहा कि सऊदी अरब में होने वाली इस बैठक का उद्देश्य युद्धविराम और शांति समझौते की दिशा में एक प्रारंभिक रूपरेखा तैयार करना है. यह बैठक यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 'भारत टैरिफ में कटौती पर हो गया है राजी', बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget