एक्सप्लोरर

US Tariff On India: भारत के खिलाफ 50 फीसदी टैरिफ के बाद होगा बड़ा एक्शन? ट्रंप ने दे दिया सिग्नल, बोले- 'अभी तो सिर्फ 8 घंटे हुए हैं'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ के बाद और भी सेकेंडरी सैंक्शन लगाने के संकेत दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने चीन को लेकर भी सेकेंडरी सैंक्शन लागू करने की बात कही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% तक बेसलाइन टैरिफ लगाने के तुरंत बाद संकेत दिए हैं कि सेकेंडरी सैंक्शन का अगला दौर भी जल्द शुरू हो सकता है. 8 घंटे पहले ही भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद ट्रंप ने एक पत्रकार के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अभी तो सिर्फ 8 घंटे हुए हैं. देखते रहिए क्या होता है… आपको कई सेकेंडरी सैंक्शन देखने को मिलेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भारत की तरफ से रूसी तेल को खरीदने के संदर्भ  में आया है. ट्रंप प्रशासन ने इसे सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध की फंडिंग से जोड़ा है और इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. एक पत्रकार ने जब ट्रंप से सवाल किया कि चीन भी रूसी तेल खरीदता है, फिर भारत को ही निशाना क्यों बनाया गया तो ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिए कि हम भारत पर सेकेंडरी सैंक्शन लागू करने का विचार कर रहे हैं. ऐसा कई अन्य देशों पर भी लागू किया जा सकता है, जिसमें एक चीन भी हो सकता है.

भारत पर पहले से लागू है टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  बयान ऐसे समय आया, जब उन्होंने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की है, जो 27 अगस्त से लागू होगा. इससे पहले 30 जुलाई को 25% टैरिफ का ऐलान किया था, जो 7 अगस्त से लागू हो गया है. यह स्पष्ट संकेत है कि अमेरिका अब केवल ट्रेड वॉर नहीं, बल्कि एक किस्म की जियोपॉलिटिकल प्रेशर पॉलिसी अपना रहा है, जिसमें सेकेंडरी सैंक्शन एक अहम हथियार हो सकते हैं.

अतिरिक्त टैरिफ पर बोला भारत- अनुचित, अन्यायपूर्ण और बेबुनियाद
मामले पर विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि कच्चे तेल का आयात एक बाजार आधारित फैसला है, जिसका उद्देश्य 140 करोड़ नागरिकों की ऊर्जा जरूरतें पूरी करना है. भारत ने इस कदम को अनुचित, अन्यायपूर्ण और बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि दुनिया के कई अन्य देश भी अपने-अपने राष्ट्रीय हितों को देखते हुए रूस से तेल खरीद रहे हैं तो फिर केवल भारत को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? यह बयान दर्शाता है कि भारत न केवल अपने निर्णयों पर कायम है, बल्कि दबाव में आने को तैयार नहीं.

सेकेंडरी सैंक्शन क्या होते हैं?
सेकेंडरी सैंक्शन वे प्रतिबंध होते हैं, जो अमेरिका उन देशों, कंपनियों या संस्थानों पर लगाता है जो पहले से प्रतिबंधित देश (जैसे रूस, ईरान आदि) के साथ व्यापारिक या वित्तीय लेनदेन करते हैं. इनका मकसद है तीसरे पक्ष को डराकर मुख्य लक्ष्य देश को आर्थिक रूप से अलग-थलग करना. कूटनीतिक दबाव बनाना और वैश्विक व्यापार में अमेरिकी शक्ति को दोबारा स्थापित करना है. अगर ट्रंप भारत पर सेकेंडरी सैंक्शन लगाते हैं तो भारत की तेल कंपनियों, बैंकों और यहां तक कि शिपिंग इंडस्ट्री पर भी इसका असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: जितना आसान दिख रहा, उतना है नहीं, ट्रंप के टैरिफ में बड़ा खेल, जानें भारत के पास क्या हैं विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget