एक्सप्लोरर

ट्रंप ने ईरान को दी खुलेआम धमकी, कहा-परमाणु हथियार भूल जाओ वरना...

US-Iran Relations: अमेरिका और ईरान के बीच रिश्ते हाल में ही कुछ खास नहीं रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ईरान को चेतावनी दी है.

US-Iran Relations: ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौता करीब आता दिख रहा है, लेकिन इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं रोकी तो अमेरिका उसके परमाणु ठिकानों पर सैन्य हमला करने से पीछे नहीं हटेगा.

ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान जानबूझकर इस समझौते में देरी कर रहा है और दावा किया कि ईरान अब परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब पहुंच चुका है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कही ये बात

शनिवार को ओमान में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, "मुझे लग रहा है कि ईरान हमें अपने जाल में फंसा रहा है."

ट्रंप ने साफ कहा, "ईरान को परमाणु हथियार का ख्याल छोड़ना होगा. उनके पास ऐसा हथियार नहीं होना चाहिए." जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका तेहरान के परमाणु ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है तो ट्रंप ने जवाब दिया, "बिल्कुल, ऐसा करना भी हमारे विकल्पों में शामिल है."

उन्होंने कहा कि ईरान अगर कड़ी कार्रवाई से बचना चाहता है तो उसे जल्दी कदम उठाने होंगे क्योंकि वह परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब पहुंच चुका है. हालांकि ईरान लगातार यह दावा करता रहा है कि वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा है.

अमेरिका-ईरान में परमाणु समझौता को लेकर हुई थी बात

शनिवार को ईरान और अमेरिका दोनों ने कहा कि उन्होंने ओमान में सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत की है. अब शनिवार को रोम में इस बातचीत का दूसरा दौर होगा.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन और तेहरान के बीच यह बातचीत यह समझने के लिए हो रही है कि क्या कोई समझौता मुमकिन है. इसमें एक संभावित समझौते की रूपरेखा पर भी चर्चा हो रही है. इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस हफ्ते रूस जाने वाले हैं, जहां वे अमेरिका के साथ चल रही परमाणु वार्ता पर बात करेंगे. रूस, ईरान का करीबी दोस्त है और 2015 के परमाणु समझौते का भी हिस्सा रहा है. चीन ने भी हाल के दिनों में ईरान के साथ उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget