एक्सप्लोरर

Ukraine Conflict: यूक्रेन के मसले पर और बढ़ा तनाव, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए भेजी सैन्य मदद

US Military Aid: अमेरिका की ओर से यूक्रेन (Ukraine) के फ्रंटलाइन सैनिकों के लिए गोला-बारूद समेत करीब 2 लाख पाउंड की घातक हथियार सहायता भेजी गई. अमेरिकी दूतावास की ओर से ये जानकारी दी गई है.

Ukraine Conflict: यूक्रेन के मसले पर अमेरिका और रूस के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. यूक्रेन ( Ukraine) और रूस (Russia) की सीमा के पास तनाव के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य मदद ( US Military Aid) दी है. रूस की ओर से संभावित आक्रमण को देखते हुए यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिकी सैन्य सहायता शुक्रवार रात से पहुंचनी शुरू हो गई है. अमेरिका ने यूक्रेन को घातक हथियारों की पहली खेप पहुंचाई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के फ्रंटलाइन सैनिकों के लिए गोला-बारूद समेत करीब 2 लाख पाउंड की घातक हथियार सहायता भेजी गई है. कीव में अमेरिकी दूतावास की ओर से ये जानकारी दी गई है. 

यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता

अमेरिकी दूतावास की ओर से एक ट्विटर पोस्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के फ्रंट लाइन रक्षकों के लिए गोला-बारूद सहित लगभग 200,000 पाउंड की घातक हथियारों की सहायाता शामिल है. दूतावास ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि साल 2014 के बाद से 2.7 बिलियन डॉलर की सहायता रूसी आक्रामकता के मुकाबले के लिए यूक्रेन को दी गई है जो ये प्रदर्शित करता है कि अमेरिका यूक्रेन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. 

ये भी पढ़ें:

Omicron Sub-Variant: UK में तेजी से फैल रहा ओमीक्रोन का नया वेरिएंट, दुनियाभर में मचा सकता है कोहराम

यूक्रेन के मसले पर तनाव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन (Ukraine) के साथ अपनी सीमा पर एक बड़े सशस्त्र बल को इकट्ठा किया है और 10 फरवरी से शुरू होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए यूक्रेन के उत्तर में बेलारूस में सेना और हथियार भेजे हैं. पुतिन ने सुरक्षा गारंटी की मांग की है जो यूक्रेन को कभी भी नाटो (NATO) में शामिल होने से रोकेगा. अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों ने उन मांगों को खारिज कर दिया है. यूक्रेन पर हमले की आशंका के बीच रूस ने क्षेत्र में और अधिक सैन्य अभ्यासों की घोषणा करके अपनी गति और तेज कर दी है. हालांकि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) का कहना है कि यूक्रेन पर हमले की उनकी कोई योजना नहीं है.

ये भी पढ़ें:

COVID 19: दुनियाभर में तीन दिनों में सामने आए 1 करोड़ से ज्यादा केस, रोजाना 9 हजार लोग गंवा रहे अपनी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget