एक्सप्लोरर

COVID 19: दुनियाभर में तीन दिनों में सामने आए 1 करोड़ से ज्यादा केस, रोजाना 9 हजार लोग गंवा रहे अपनी जान

Covid-19: दुनिया भर में अब तक कोरोना से कुल 34 करोड़ 98 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं. जबकि महामारी की वजह से अब तक 56 लाख 10 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

Covid-19: कोविड-19 महामारी से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है. दुनिया के 200 से अधिक देशों को कोरोना ने प्रभावित किया है. दुनिया भर में अब तक कोरोना से कुल 34 करोड़ 98 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं. जबकि 27 करोड़ 81 लाख लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए हैं. कुल एक्टिव केस की संख्या 6 करोड़ 60 लाख से अधिक है. वहीं मौत के आंकड़ों की बात करें तो पूरी दुनिया में इस महामारी की वजह से अब तक 56 लाख 10 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में तीन दिनों में एक करोड़ से ज्यादा केस सामने आए हैं वहीं औसतन हर दिन करीब 9000 लोग जान गवां रहे हैं. इस बीच संक्रमण से बचने के लिए दुनिया के ज्यादातर देशों में टीकाकरण और बूस्टर डोज को लेकर अभियान तेजी से जारी है.

कोरोना से दुनिया भर में कोहराम

अमेरिका में संक्रमण तेजी से फैल रहा है और यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अमेरिका करीब 8 लाख से अधिक कोरोना मरीजों के साथ टॉप पर है. पूरी दुनिया में 6.60 करोड़ एक्टिव केस में अकेले अमेरिका में 2.65 करोड़ कोरोना के एक्टिव केस हैं. अमेरिका में अब तक करीब 7 करोड़ 17 लाख से अधिक लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं. अमेरिका में करीब 4 करोड़ 43 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जबकि अभी तक कुल 8 करोड़ 88 हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. यहां एक्टिव केस की संख्या करीब 2.65 करोड़ है, जिसमें 26 हजार से अधिक गंभीर मामले हैं. 

ये भी पढ़ें:

US Flights: अमेरिका ने चीन जाने वाली 44 पैसेंजर फ्लाइट्स को सस्पेंड किया, चीन ने जाहिर की नाराजगी

भारत में कोरोना से बुरा हाल

भारत में पिछले तीन दिनों से कोरोना वायरस (Coronavirus) के दैनिक केस 3 लाख से ज्‍यादा आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए हैं. वही देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के कुल मामले 10,050 हो गए हैं. भारत में कोरोना से अब तक कुल करीब 3 करोड़ 92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि यहां 3 करोड़ 65 लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं. जबकि 4 लाख 89 हजार से अधिक लोगों की इस बीमारी की वजह से जान गई है. देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,182,969 हो गई है.

दुनिया में अब तक कोरोना की स्थिति (वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक)
कुल संक्रमित- 34.98 करोड़
मरीज ठीक हुए- 27.81 करोड़
एक्टिव केस- 6.60 करोड़
अब तक कुल मौतें- 56 लाख 10 हजार से अधिक

इन देशों की ये है स्थिति

अमेरिका -

कुल संक्रमित- 71,728,557

मरीज ठीक हुए- 44,329,200

एक्टिव केस- 26,510,734

अब तक कुल मौत- 888,623

ब्राजील -

कुल संक्रमित- 23,960,207

मरीज ठीक हुए- 21,851,922

एक्टिव केस- 1,485,306

अब तक कुल मौत-622,979


फ्रांस -

कुल संक्रमित- 16,390,818

मरीज ठीक हुए- 10,121,844

एक्टिव केस- 6,140,460

अब तक कुल मौत- 128,514

ब्रिटेन - 

कुल संक्रमित- 15,784,488

मरीज ठीक हुए- 12,054,730

एक्टिव केस- 3,575,971

अब तक कुल मौत- 153,787


रूस - 

कुल संक्रमित- 11,044,986

मरीज ठीक हुए- 10,000,577

एक्टिव केस- 718,976

अब तक कुल मौत- 325,433


भारत - 

कुल संक्रमित- 39,212,000

मरीज ठीक हुए- 36,539,609

एक्टिव केस- 2,182,969

अब तक कुल मौत- 489,422

ये भी पढ़ें:

Watch: नाराज हुआ धूप में खड़ा ट्रैक्टर, ड्राइवर से बोला- तू आता है या मैं जाऊं... और फिर खुद ही चल दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget