एक्सप्लोरर

अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच आज होगा राष्ट्रपति का शपथ समारोह, विनय रेड्डी तैयार कर रहे हैं जो बाइडन का भाषण

जो बाइडन अपने परिवार की 127 वर्ष पुरानी बाइबिल के साथ राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. इस दौरान उनकी पत्नी हाथों में बाइबिल लिए खड़ी रहेंगी.

वॉशिंगटन: जो बाइडन आज अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जबकि कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. ट्रम्प समर्थकों द्वारा कैपिटल हिल (संसद भवन परिसर) पर हाल में हुए हमले के बाद ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के बीच बुधवार को बाइडन और हैरिस शपथ ग्रहण करेंगे.

चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स 12 बजते ही (स्थानीय समयानुसार) कैपिटल के वेस्ट फ्रंट में बाइडन को पद की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण का यह पारंपरिक स्थान है जहां नेशनल गार्ड्स के 25 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे. निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए इस स्थान को किले में तब्दील कर दिया गया है.

बाइबिल के साथ लेंगे शपथ

बाइडन (78) अपने परिवार की 127 वर्ष पुरानी बाइबिल के साथ शपथ लेंगे. इस दौरान उनकी पत्नी जिल बाइडन अपने हाथों में बाइबिल लिए खड़ी रहेंगी.

अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बनने जा रहे बाइडन शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राष्ट्रपति के तौर पर देश के नाम अपना पहला संबोधन देंगे. ऐतिहासिक भाषण भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विनय रेड्डी तैयार कर रहे हैं, जो एकता और सौहार्द पर आधारित होगा.

अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच आज होगा राष्ट्रपति का शपथ समारोह, विनय रेड्डी तैयार कर रहे हैं जो बाइडन का भाषण

हैरिस (56) पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रचेंगी. उन्हें सुप्रीम कोर्ट की पहली लैटिन सदस्य न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर पद की शपथ दिलाएंगी. सोटोमेयर ने बाइडन को 2013 में उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थी.

वह दो बाइबिल को लेकर शपथ लेंगी जिसमें एक निकट पारिवारिक मित्र रेगिना शेल्टन की होगी और दूसरी देश के पहले अफ्रीका मूल के अमेरिकी सुप्रीट कोर्ट के न्यायाधीश थुरगूड मार्शल की होगी.

इस वर्ष सत्ता हस्तांतरण अपने विवादों को लेकर याद किया जाएगा. चुनावों के बाद सामान्य तौर पर यह प्रक्रिया शुरू हो जाती थी लेकिन निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तीन नवंबर के चुनाव परिणाम को अस्वीकार करने के बाद यह कई हफ्ते बाद शुरू हुआ है.

अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच आज होगा राष्ट्रपति का शपथ समारोह, विनय रेड्डी तैयार कर रहे हैं जो बाइडन का भाषण

ट्रंप ने कहा है कि वह शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे शुरू हो जाएगा जिस दौरान गायिका-नृत्यांगना लेडी गागा राष्ट्रगान गाएंगी और अमांडा गोरमैन इस अवसर के लिए लिखी गई एक खास कविता पढ़ेंगी. अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लॉपेज भी इस दौरान प्रस्तुति देंगी.

नीरा टंडन से लेकर विवेक मूर्ति तक... बाइडेन प्रशासन में ये 20 भारतीय अमेरिकी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget