एक्सप्लोरर

India-Canada Diplomatic Row: भारत के खिलाफ फाइव आइज ने की PM जस्टिन ट्रूडो की मदद! अमेरिकी राजनयिक के दावे से मचा हड़कंप

India-Canada: हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में कनाडा की तरफ से भारत पर लगाए गए आरोपों के बाद अब दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है.

India-Canada Diplomatic Row: अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने पहली बार स्वीकार किया और पुष्टि की है कि फाइव आइज के साझेदारों के बीच खुफिया जानकारी साझा की गई थी, जिसने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों पर आरोप लगाने कि लिए प्रेरित किया. मीडिया में शनिवार (23 सितंबर) को प्रकाशित खबरों में यह दावा किया गया है.

कनाडा में अमेरिकी राजदूत डेविड कोहेन के हवाले से CTV न्यूज चैनल ने अपनी खबर में बताया कि फाइव आइज साझेदारों के बीच खुफिया जानकारी साझा की गई थी, जिसके आधार पर ट्रूडो ने भारत सरकार और एक कनाडाई नागरिक की हत्या से संबंधित आरोपों पर सार्वजनिक बयान दिया.

खुफिया तंत्र है फाइव आइज नेटवर्क
बता दें कि फाइव आइज नेटवर्क एक खुफिया तंत्र गठबंधन है. इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड शामिल हैं. यह निगरानी-आधारित और सिग्नल इंटेलिजेंस (SIGINT) दोनों तरह की जानकारी साझा करता है. फाइव आइज सहयोगियों की मदद से कनाडा के साथ खुफिया जानकारी साझा करने के बारे में किसी भी अमेरिकी अधिकारी की तरफ से यह पहली बार स्वीकारा गया है.

इससे पहले मामले को लेकर कई अनौपचारिक और गैर-आधिकारिक खबरें आ रही थीं. ट्रूडो ने 18 सितंबर को ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था.

फाइव आइज साझेदारों के बीच खुफिया जानकारी साझा 
CTV की खबर रविवार (24 सितंबर) को प्रसारित होने वाले CTV के कार्यक्रम क्वेश्चन पीरियड विद वैसी कपेलोस पर कोहेन के विशेष साक्षात्कार पर आधारित है. CTV ने कोहेन के हवाले से कहा कि उन्होंने पुष्टि की फाइव आइज साझेदारों के बीच खुफिया जानकारी साझा की गई थी, जिससे कनाडा के प्रधानमंत्री को बयान देने में मदद मिली.

हालांकि, खबर के अनुसार कोहेन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि क्या कनाडा की सरकार को दी गई खुफिया जानकारी मानवीय जांच और निगरानी-आधारित थी या क्या इसमें भारतीय राजनयिकों से प्राप्त खुफिया संकेत शामिल थे.

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का बयान
CTV के मुताबिक कोहेन ने वाशिंगटन पोस्ट की उस रिपोर्ट का खंडन किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाने से कुछ हफ्ते पहले अमेरिका सहित अपने सहयोगियों से सार्वजनिक रूप से निज्जर हत्या की निंदा करने के लिए कहा था. हालांकि, उनके इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था.

कोहेन की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो के तरफ से भारत के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में उनका देश बहुत चिंतित है और अमेरिका इस मुद्दे पर कनाडा के साथ करीबी समन्वय कर रहा है और मामले में जवाबदेही देखना चाहता है.

भारत ने बताया बेतुका
भारत ने कनाडा की तरफ से लगाए गए आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया और इस मामले में कनाडा की तरफ से एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के जवाब में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया. बता दें कि भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था.

ये भी पढ़ें: India-Canada Row: पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने हरदीप सिंह निज्जर की तुलना ओसामा बिन लादेन से की, कहा-' उसके हाथों में लगा था खून'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget