एक्सप्लोरर

US Elections Result: जानिए किसे अब तक कितने फीसदी वोट मिले हैं, किस राज्य के नतीजे आने बाकी हैं?

अगर वोटों के आंकड़े की बात करें तो जो बाइडेन ने इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.ट्रंप के अभियान दल ने आज जॉर्जिया, मिशिगन और पेन्सिलवेनिया में मुकदमें दर्ज कराए हैं और विस्कोंन्सिन में मतों की फिर गिनती किए जाने की मांग की है.

US Elections Result: अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन बहुमत के आंकडें 270 के बेहद करीब पहुंच गए हैं. वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मतगणना में धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस दायर कर दिया है. बाइडेन को अब जीत के लिए केवल छह ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ ही चाहिए. जबकि ट्रंप ने अभी 214 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत हासिल की है.

ट्रंप के अभियान दल ने आज जॉर्जिया, मिशिगन और पेन्सिलवेनिया में मुकदमें दर्ज कराए हैं और विस्कोंन्सिन में मतों की फिर गिनती किए जाने की मांग की है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बैटलग्राउंड’ राज्य पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्जिया में अपनी जीत की घोषणा की है. ‘बैटलग्राउंड’ उन राज्यों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता.

बाइडेन को 50.5 फीसदी वोट मिले

सीएनएन न्यूज़ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जो बाइडेन को 50.5 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप को 48 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं अगर वोटों के आंकड़े की बात करें तो जो बाइडेन ने इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जो बाइडेन को अबतक सात करोड़ 15 लाख 97 हजार 485 वोट मिले हैं. वहीं ट्रंप को 6 करोड़ 80 लाख 35 हजार 427 वोट मिले हैं.

इन राज्यों के नतीजों का इंतजार

अमेरिका में कुल 50 राज्य हैं. इनमें से 23 राज्यों में ट्रंप ने जीत दर्ज की है. वहीं, 21 राज्यों में जो बाइडेन ने जीत दर्ज की है. जबकि पांच राज्यों के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं. ये राज्य हैं-  तीन सीटों वाला अलास्का, 11 सीटों वाला एरिजोना, 16 सीटों वाला जॉर्जिया, 15 सीटों वाला नॉर्थ कैरोलीना और 20 सीटों वाला पेनसिलवेनिया. इन राज्यों के कुल इलेक्टोरल वोट्स 65  हैं. यानी इन इलेक्टोरल वोट्स पर ही अब ट्रंप और बाइडेन का भविष्य टिका है.

ट्रंप ने कितने राज्यों में जीत दर्ज की?

ट्रंप ने इदाहो, लोवा, फ्लोरिडा, साउथ डकोटा, मिसौरी, लुइसियाना, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, अरकांसस, अलबामा, मिसिसिपी, मोनटाना, ओहियो, ओक्लाहोमा, टेनेसी, केंटकी, वेस्ट वर्जीनिया, व्योमिंग, टेक्सास, साउथ कैरोलिना, इंडियाना, उताह और वियोमिंग जीत लिया है.

बाइडन ने कितने राज्यों में जीत दर्ज की?

बाइडन ने वेस्ट वर्जीनिया, वॉशिंगटन कैलिफोर्निया, कोलोराडो, न्यू हैम्पशायर, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, न्यूयॉर्क, न्यू मैक्सिको, वर्मोंट, कनेक्टिकट, डेलावेयर, इलिनोइस, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स, न्यूजर्सी, टेनेसी ओरेगन, विस्कॉन्सिन, रोड आइलैंड, वरमोंट, हवाई, मिचिगन, मिनेसोटा और रोड आइलैंड जीत लिया है.

यह भी पढ़ें-

US Elections: नतीजों से पहले बाइडेन का बड़ा एलान- पेरिस क्लाइमेट डील में फिर शामिल होने का करेंगे फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की लड़ाई पहुंची कोर्ट, ट्रंप की टीम ने मिशिगन में काउटिंग रोकने के लिए दर्ज किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran Peace Talks in Pakistan: US-ईरान के बीच पहले दौर की बैठक खत्म, हॉर्मुज पर अटकी बात, इस्लामाबाद में अब तक क्या-क्या हुआ?
US-ईरान के बीच पहले दौर की बैठक खत्म, हॉर्मुज पर अटकी बात, इस्लामाबाद में अब तक क्या-क्या हुआ?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
अमेरिका-ईरान के बीच नहीं बनी बात तो पाकिस्तान का बढ़ जाएगा सिरदर्द! चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत
अमेरिका-ईरान के बीच नहीं बनी बात तो पाकिस्तान का बढ़ जाएगा सिरदर्द! चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत
US Iran Peace Talks In Pakistan Live: लेबनान में भी सीजफायर चाहता है ईरान, इस्लामाबाद वार्ता में अमेरिका से अब तक क्या-क्या कहा?
Live: लेबनान में भी सीजफायर चाहता है ईरान, इस्लामाबाद वार्ता में US से अब तक क्या-क्या कहा?

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget