एक्सप्लोरर

अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन का भारत से है ये कनेक्शन, खुद ही किया था खुलासा

बाइडेन वर्ष 2013 में बतौर उपराष्ट्रपति भारत आए थे. इस दौरान उन्होंने मुंबई में एक भाषण देते हुए कहा था कि वर्ष 1972 में जब वह पहली बार सीनेट के सदस्य बने थे तो उन्हें मुंबई में रह रहे एक बाइडन का पत्र मिला था.

वाशिंगटन: डेमोक्रैट उम्मीदवार जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे. उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को मात दे दी है. अमेरिकी मीडिया ने ये दावा किया है. बाइडेन के बारे में लोग काफी जानकारी इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं लेकिन उनसे जुड़ी एक ऐसी बात भी जिसका पता बहुत कम लोगों को है.

दरअसल बाइडेन का भारत से भी एक कनेक्शन है और इसका खुलासा उन्होंने खुद ही कुछ सालों पहले किया था. बाइडेन वर्ष 2013 में बतौर उपराष्ट्रपति भारत आए थे. इस दौरान उन्होंने मुंबई में एक भाषण देते हुए कहा था कि वर्ष 1972 में जब वह पहली बार सीनेट के सदस्य बने थे तो उन्हें मुंबई में रह रहे एक बाइडन का पत्र मिला था.

बाइडेन का कहना था कि मुंबई के बाइडन ने उन्हें बताया कि दोनों के पूर्वज एक ही हैं. इस पत्र में उन्हें जानकारी दी गई थी कि उनके पूर्वज 18वीं सदी में ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते थे. बाइडेन ने अफसोस भी जताया कि इस बारे में वह विस्तार से पता नहीं लगा सके.

इसके बाद एक बार फिर वर्ष 2015 में बाइडेन ने अपने भारत कनेक्शन का जिक्र किया था. वाशिंगटन में इंडो-यूएस फोरम की बैठक में उन्‍होंने बताया कि संभवत: उनके पूर्वज ने एक भारतीय महिला से शादी की थी, जिसके परिवार के लोग अभी भी वहां हैं.

बाइडेन ने यह भी बताया कि मुंबई में तब बाइडन सरनेम के पांच लोग थे जिसके बारे में एक पत्रकार ने उन्हें जानकारी दी थी. बाइडन ने यह चुटकी भी ली थी कि वह भारत में भी चुनाव लड़ सकते हैं.

गौरतलब है कि 20 नवंबर 1942 को जन्मे बाइडेन 78 वर्ष की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. वह अमेरिका के इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे. यह भी दिलचस्प तथ्य है कि जब वह 1972 में सीनेट के लिए चुन गए थे सबसे कम उम्र के लोगों में से एक थे. वह अब तक 6 बार सीनेटर रह चुके हैं.

दो बार रहे उपराष्ट्रपति

ओबामा के करीबी माने जाने वाले बाइडेन उनके कार्यकाल में 2008 से 2016 तक दो बार उपराष्ट्रपति भी रहे हैं. इस चुनाव में भी ओबामा ने उन्हें काफी समर्थन दिया है.

अमेरिका के निशाने पर रहे देशो ने धोखाधड़ी के ट्रंप के दावों को खारिज किया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget