एक्सप्लोरर

UNGA President: भारत दौरे पर आएंगे UNGA के अध्यक्ष साबा कोरोसी, कई अहम बैठकों में होंगे शामिल, एस जयशंकर से भी करेंगे मुलाकात

UNGA President To Visit India: यूएनजीए अध्यक्ष कोरोसी नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI Aayog) के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ भारत की जल संरक्षण परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे

UNGA President Csaba Korosi To Visit India: संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी भारत दौरे पर आ रहे हैं. वो 29-31 जनवरी तक भारत का दौरा करेंगे. इस दौरान यूएनजीए अध्यक्ष साबा कोरोसी (UNGA President Csaba Korosi) कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे. अपनी आधाकारिक यात्रा के दौरान कोरोसी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) के साथ भी बातचीत करेंगे. इसके अलावा वो विशेषज्ञों के साथ भारत की जल संरक्षण परियोजनाओं पर भी चर्चा करेंगे. 

यूएनजीए (UNGA) के बयान के मुताबिक साबा कोरोसी (Csaba Korosi) की यात्रा में सरकारी अधिकारियों, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ बातचीत भी शामिल होगी. 

यूएनजीए अध्यक्ष का भारत दौरा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी 29 से 31 जनवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा करने के लिए तैयार हैं और महासभा की प्राथमिकताओं पर अहम बैठकें करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान, UNGA अध्यक्ष नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात करेंगे, जबकि दिसंबर में अपनी पिछली बैठक के दौरान उठाए गए विषयों पर भी बात करेंगे.

वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों से भी करेंगे बात

यूएनजीए अध्यक्ष कोरोसी भारत के जी20 सचिवालय का दौरा करेंगे और जी20 शेरपा अमिताभ कांत के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे. 
यूएनजीए के बयान के मुताबिक उनकी यात्रा में सरकारी अधिकारियों, प्रमुख राष्ट्रीय वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ बातचीत भी शामिल होगी और स्थायी जल उपयोग से संबंधित इलाके का भी दौरा करेंगे. यूएनजीए अध्यक्ष कोरोसी भारत यात्रा के दौरान राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे.

यात्रा का प्राथमिक मकसद क्या?

दिल्ली में अपनी सार्वजनिक उपस्थिति के बीच, कोरोसी वर्तमान महासभा सत्र के लिए अपनी प्राथमिकताओं के विषय के तहत विश्व मामलों की भारतीय परिषद में 'एकजुटता, स्थिरता और विज्ञान के माध्यम से समाधान' पर एक सार्वजनिक भाषण देंगे. यात्रा का प्राथमिक लक्ष्य मार्च में संयुक्त राष्ट्र-जल सम्मेलन से पहले महासभा और विज्ञान के बीच संबंध बनाना है, विशेष रूप से पानी के मसले पर.

बेंगलुरू में जल परियोजना स्थल का करेंगे दौरा

यूएनजीए अध्यक्ष नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI Aayog) के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ भारत की जल संरक्षण परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे. भारत यात्रा के दौरान साबा कोरोसी का बेंगलुरू में क्षेत्र में जाने का भी कार्यक्रम है, जहां वह एक जल परियोजना स्थल का दौरा करेंगे. वो भारतीय विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ भी बातचीत करेंगे.

भारत दौरे के बाद यूएनजीए अध्यक्ष (UNGA President) कोरोसी चीन जाएंगे, जहां वह सतत विकास लक्ष्यों के लिए बिग डेटा के अंतरराष्टरीय अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे.

ये भी पढ़ें:

Pakistan Luxury Car: तंगहाली के बीच 1.2 बिलियन डॉलर की लग्जरी कारें हो रहीं इम्पोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget