एक्सप्लोरर

'मक्का से जम-जम, सऊदी से लुई विटॉन के जूते', जब पाकिस्तान में बैठे दाऊद इब्राहिम ने अपने गुर्गे से की फरमाइश, सामने आया ऑडियो

नई ऑडियो क्लिप में दाऊद इब्राहिम ने माना है कि वह पाकिस्तान में रह रहता है. फोन पर उसका सहयोगी फारुक उससे कहता है कि वह मक्का के बाद पाकिस्तान उससे मिलने के लिए आएगा.

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों ने पाकिस्तान और हिंदुस्तान में हलचल मचाई हुई है. सोमवार (18 दिसंबर) को दाऊद को जहर दिए जाने की खबर आई थी और बताया गया कि वह कराची के एक अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसके बाद ऐसी भी खबरें आईं कि ये सभी अफवाह हैं और वह बिल्कुल ठीक है. हालांकि, खबरों को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पाकिस्तान दाऊद इब्राहिम से जुड़ी खबरों को छिपा रहा है.

इस बीच दाऊद से जुड़ी पुरानी खबरें और ऑडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक और ऑडियो भी चर्चा में है, जिससे पता चलता है कि वह कराची में कैसे ऐशो-आराम की जिंदगी बिता रह रहा है और महंगा लाइफस्टाइल फॉलो करता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि ऑडियो क्लिप में दाऊद इब्राहिम अपने सहयोगी फारुक से सऊदी अरब से उसके लिए लुई विटॉन (Louis Vittuon) के जूते लाने के लिए कह रहा है.  

दाऊद ने माना वह पाकिस्तान में है
इस ऑडियो में दाऊद फारुक को यह भी बता रहा है कि सऊदी अरब के जेद्दाह की जिस दुकान से जूते खरीदता है, वहीं से लुई विटॉन के 9 नंबर के जूते ले आए. फारुक इस दौरान दाऊद से यह भी कहता है कि वह दाऊद की सलामती के लिए हर रोज नमाज में दुआ मांगता है. इस दौरान फारुक मक्का जाने की भी बात कर रहा है और कह रहा है कि वह मक्का से आकर पाकिस्तान में दाऊद से मुलाकात करेगा. ऑडियो में दाऊद खुद यह बात मानता है कि वह पाकिस्तान में है.

दाऊद और फारुक की क्या हुई थी बातचीत
ऑडयो क्लिप में फारुक ने दाऊद इब्राहिम से कहा, 'मैं हर नामज में आपके लिए दुआ करता हूं. कल, जुमे की नमाज के बाद, मैं मक्का के लिए निकलूंगा, उमराह करने जा रहा हूं और फिर पाकिस्तान आपसे मिलने आऊंगा.' फारुक ने दाऊद से आगे कहा, 'अगर आप वहां से कुछ मंगवाना चाहते हैं तो बताइए मैं लेता आऊंगा.' इस पर दाऊद ने कहा कि बस दुआ में याद रखें, जम जम लेकर आएं. फारुक ने कहा कि इंशाअल्लाह जम जम मेरे साथ होगा.

दाऊद बोलता है, 'क्या तुम जेद्दाह जाओगे. वह दुकान तुम्हें याद है, जहां से मैं जूते खरीदता था.' इसके जवाब में फारुक ने कहा कि वहां गया था मैं वो दुकान तो बंद हो गई है, लेकिन मैं कहीं और से आपके लिए लुई विटॉन के जूते ले आऊंगा.' फिर फिर दाऊद बोलता है, 'ठीक है 42 या 9 नंबर का जूता ले आना.' दाऊद फारुक को अपना यूके और यूएस साइज बताता है.

खुफिया सूत्रों का दावा, ना मरा है और ना ही अस्पताल में भर्ती है दाऊद
दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों के बीच इंडिया टुडे ने अपने विश्वनीय खुफिया सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दाऊद किसी अस्पताल में भर्ती नहीं है और उसकी मौत की खबरों से भी इनकार किया है. दाऊद के करीबी छोटा शकील ने भी जहर दिए जाने और अस्पताल में भर्ती होने से इनकार किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उसने कहा कि भाई 1000 प्रतिशत फिट है. उसने ये भी बताया कि दाऊद की मौत की अफवाहें गलत मकसद से उड़ाई जाती हैं.

यह भी पढ़ें:-
'मरा नहीं अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, न दिया गया जहर', खुफिया सूत्रों वाली इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget