एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: जारी है जंग, यूक्रेन ने एक रात में 21 रूसी मिसाइलों को मार गिराया

Russia-Ukraine: रूस (Russia) ने 28 अप्रैल को यूक्रेन पर लगातार हवाई हमले किए, जिसमें यूक्रेन के लगभग 12 लोगों की जान चली गई. रूस ने यूक्रेन के सेंट्रल सिटी उमान की एक इमारत पर हमला किया.

Russia-Ukraine War: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध शुरू हुए 14 महीनों से ज्यादा हो चुके हैं. इस दौरान दोनों देशों के करीब लाखों सैनिकों की जान जा चुकी है. इसी बीच यूक्रेन ने शुक्रवार (28 अप्रैल) को जानकारी दी कि उन्होंने रूस की लगभग 21 मिसाइलों और दो ड्रोन को मार गिराया है. 

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम ने 23 रूसी मिसाइलों में से 21 को मार गिराया, जिसमें 2 और ड्रोन भी शामिल हैं. यूक्रेन ने रूस को एक आतंकवादी देश का तमगा देते हुए बताया कि उन्होंने TU-95 ड्रोन से बम गिराया था.

रूस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाना जरूरी- जेलेंस्की

रूस (Russia) ने 28 अप्रैल को यूक्रेन पर लगातार हवाई हमले किए, जिसमें यूक्रेन के लगभग 12 लोगों की जान चली गई. रूस ने यूक्रेन की सेंट्रल सिटी उमान की एक इमारत पर हमला किया. इसमें 10 लोगों के अलावा दो बच्चों की भी मौत हो गई. वहीं निप्रॉ शहर पर किए गए हमले में एक महिला और उसकी तीन साल की बच्ची की मौत हो गई.

रूस ने इन दो शहरों के अलावा क्रेमेनचुक और पोल्टावा पर भी हमला किया. यूक्रेन पर हुए हमले के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ( Zelensky) ने कहा कि 10 मंजिला इमारत पर किए गए हमले में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 11 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना जरूरी है.

जेलेंस्की ने कहा कि शैतानों को हथियारों के दम पर रोका जा सकता है और हमारे सैनिक ऐसा ही कर रहे हैं. इसके अलावा रूस पर अन्य तरह के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध भी लगाना जरूरी है.

राजधानी शहर कीव मे रूस ने मिसाइल से हमला किया

कीव (Kyiv) शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने कहा कि ये 51 दिनों में पहली बार राजधानी शहर कीव में रूस ने मिसाइल से हमला किया है. हालांकि, रूस की तरफ से राजधानी पर किए गए मिसाइल हमले में किसी भी नागरिक के हताहत होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है. यूक्रेन के स्टेट बॉर्डर की तरफ से टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हमलों के बाद उमान में एक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट इमारत दिखाई गई है.

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब यूक्रेनी सेना पश्चिमी सहयोगियों की तरफ से दिए गए टैंकों सहित नए उपकरणों के साथ एक सैन्य हमले की तैयारी कर रही है. रूस पिछले 10 महीनों में बखमुत पर कंट्रोल करने के लिए लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है. बखमुत युद्ध के नजरिये से जरूरी इलाका माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:Russia-Ukraine War: अमेरिका की वजह से बढ़ रही न्यूक्लियर वॉर की आशंका, रूस ने यूक्रेन युद्ध में US के शामिल होने पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget