एक्सप्लोरर

संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ्रांस ने दी सख्त चेतावनी, कहा- तबाही की कार्रवाई बंद कर यूक्रेन छोड़े रूस

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से बात करते हुए कहा था कि यूक्रेन संकट का हल तभी संभव है जब रूस के सुरक्षा हितों पर गंभीरत से विचार हो.

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है. जंग की वजह से यूक्रेन में हालात काफी खराब होते जा रहे हैं. कई शहरों को रूसी सैनिकों (Russian Troops) ने निशाना बनाया जिसमें काफी संख्या में लोग हताहत हुए हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के विशेष सत्र में फ्रांस ने रूस को सख्त चेतावनी दी है. फ्रांस के प्रतिनिधि ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई को तुरंत बंद करें. फ्रांस ने रूस से तुरंत यूक्रेन (Ukraine) छोड़ने को कहा है. इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बीच बातचीत बेनतीजा रही. 

रूस यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई बंद करे- फ्रांस

फ्रांस ने रूस से कहा कि पुतिन की सेना को तुरंत ऑपरेशन को बंद कर यूक्रेन से निकलना चाहिए. इससे पहले दोनों देशों के राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीत हुई थी लेकिन इसमें कोई नतीजा नहीं निकल सका. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात करते हुए कहा था यूक्रेन संकट का हल तभी संभव है जब रूस के सुरक्षा हितों पर गंभीरत से विचार किया जाए. व्लादिमीर पुतिन  (Vladimir Putin) और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच ये बातचीत ऐसे समय में हुई जब फ्रांस यूक्रेन की आर्थिक और सैन्य हथियारों से मदद मुहैया करा रहा है.

संयम और शांति से हल संभव- गुटेरस

अभी हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि दुनिया को लंबे युद्ध के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि यूक्रेन में रूसी हमले के गंभीर परिणाम सामने आएंगे. बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र के दौरान यूएन महासचिव एंटोनियों गुटेरस ने दोनों पक्षों से तत्काल युद्ध विराम और शांति के लिए पहल करने का आग्रह किया. वहीं संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के स्थाई प्रतिनिधि सर्गेई किस्लीत्सया ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला बोलते हुए कहा कि वैश्विक सुरक्षा को लेकर खतरा काफी बढ़ गया है. सर्गेई ने कहा है कि व्लादिमीर पुतिन ने रूस के परमाणु हथियारों को हाई अलर्ट पर रखा है जो एक पागलपन ही है. अगर उन्हें खुद मरने का शौक है तो परमाणु हथियारों की क्या जरूरत है?

ये भी पढ़ें:

स्विट्जरलैंड ने भी रूस के खिलाफ EU के प्रतिबंधों को स्वीकारा, राष्ट्रपति ने कहा- यूक्रेन पर रूस का हमला अस्वीकार्य

IOC की अपील- रूसी और बेलारूसी एथलीटों को इंटरनेशनल आयोजन से रखें बाहर, फीफा उठा सकता है ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget