एक्सप्लोरर

यूक्रेन का सैन्य विमान कीव के पास हुआ क्रैश, 14 लोग थे सवार, जानिए क्या हैं वहां ताजा हालात

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक यूक्रेन का सैन्य विमान कीव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि इस सैन्य विमान में 14 लोग सवार थे. 

रूस और यू्क्रेन के बीच पिछले काफी महीनों से बना हुआ तनाव का माहौल युद्ध में तब्दील हो गया है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक यूक्रेन का सैन्य विमान कीव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि इस सैन्य विमान में 14 लोग सवार थे. 

वहीं दूसरी ओर खबर है कि होस्टोमेल हवाईअड्डे पर रूस के तीन लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया है. यूक्रेन की सेना के अनुसार, यूक्रेन की वायु रक्षा इकाइयों ने कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर हमला करते हुए तीन Kamov KA-52 को मार गिराया.

यूक्रेन की राजधानी समेत कई शहरों में रूस की ओर से बम गिराए गए हैं. न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूस ने यूक्रेन पर 30 से अधिक हमलों के साथ नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया, जिसमें कलिब्र क्रूज मिसाइल भी शामिल है. AFP ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि यूक्रेन के ओडेशा के पास 18 लोगों की भी मौत हुई है. 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम यूक्रेन के साथ है. रूस की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण है. ये सिर्फ यूक्रेन पर नहीं, लोकतंत्र पर हमला है. हम यूक्रेन की संप्रभुता की रक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस युद्ध में हम वो करेंगे जो करना चाहिए. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए कहा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाले और वापस जाए.

यह भी पढ़ेंः Russia-Ukraine War: मिसाइल हमले और बम धमाकों के बीच यूक्रेन में 18 हजार भारतीय फंसे, दूतावास ने जारी की ये एडवाइजरी

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन बोले- हम यूक्रेन के साथ, रूस की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण, बताया लोकतंत्र पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget