एक्सप्लोरर

UK PM Race: ब्रिटेन के पीएम की दौड़ में भारतीय मूल के ऋषि सुनक की बड़ी कामयाबी, पहले राउंड की वोटिंग में रहे अव्वल

UK PM Race: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए वोटिंग के पहले दौर में बड़ी जीत हासिल की है.

UK PM Race: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में पहले राउंड की वोटिंग के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) 88 वोटों के साथ टॉप पर हैं. इस समय सुनक के अलावा पांच और दावेदार प्रधानमंत्री की रेस में हैं. ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) का स्थान लेगा.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनक के अलावा प्रधानमंत्री की रेस में विदेश मंत्री लिज ट्रस, वाणिज्य मंत्री पेनी मोर्डेंट, पूर्व कैबिनेट मंत्री केमी बादेनोक, सांसद टॉम तुगेंदत और ब्रिटिश कैबिनेट में अटॉर्नी जनरल सुएला ब्रेवरमैन शामिल हैं.

किसे कितने वोट?

पहले चरण की वोटिंग में पेनी को 67, लिज को 50, केमी को 40, टॉम तुगेंदत को 37 और सुएला ब्रेवरमैन को 32 वोट मिले हैं. बता दें कि शुरुआती छंटनी के बाद बचे आठ उम्मीदवारों के बीच पहले दौर के मतदान में मुकाबला हुआ. नए वित्त मंत्री नाधिम जहावी को 25 जबकि जेरेमी हंट को मात्र 18 वोट मिले. ऐसे में दोनों ही प्रधानमंत्री की रेस से बाहर हो गए.

दूसरे दौर में जाने के लिए कम से कम 30 सांसदों का समर्थन हासिल करना होता है. संसद में कंजर्वेटिव पार्टी के 358 सदस्य हैं. सुनक को 88 सांसदों ने वोट किया है. गुरुवार को दूसरे चरण के मतदान के बाद चरणबद्ध तरीके से अंतिम दो उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का चुनाव पांच सितंबर को किया जाएगा.

बोरिस जॉनसन दे चुके हैं इस्तीफा

मंत्रियों के इस्तीफे के बाद दबाव में आए बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान किया था. इसके बाद 42 वर्षीय सुनक ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की. तब उन्होंने कहा, ‘‘मैं सकारात्मक प्रचार अभियान चला रहा हूं जो इस बात पर केंद्रित है कि मेरे नेतृत्व से पार्टी और देश को क्या लाभ हो सकता है.’’

Sri Lanka Crisis: प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सेना और पुलिस को मिली खुली छूट, भीड़ ने पीएम ऑफिस पर किया कब्जा

Explained: श्रीलंका की राजनीति में कितना ताकतवर है राजपक्षे परिवार, जिनकी वजह से उबल रहा है श्रीलंका? जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget