एक्सप्लोरर

मुश्किल में ब्रिटिश PM, जॉनसन के भारत दौरे के दौरान ब्रिटेन की संसद में ‘पार्टीगेट’ मामले पर होगा मतदान

ब्रिटिश संसद में मतदान गुरुवार को होने की संभावना है. इस दौरान जॉनसन की दो दिवसीय भारत यात्रा पर रहने की उम्मीद है क्योंकि उस दिन अहमदाबाद में उनका कार्यक्रम निर्धारित है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस सप्ताह ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में महत्वपूर्ण मतदान का सामना करना पड़ेगा कि क्या ‘पार्टीगेट’ मामले में संसद में दिए गए बयानों के लिए उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए. हालांकि बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से पार्टी में शिरकत करने के लिए माफी मांग ली है. 

संसद में मतदान गुरुवार को होने की संभावना है. इस दौरान जॉनसन की दो दिवसीय भारत यात्रा पर रहने की उम्मीद है क्योंकि उस दिन अहमदाबाद में उनका कार्यक्रम निर्धारित है. ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल ने विपक्षी दलों के सांसदों के इस मुद्दे पर मतदान कराने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है कि क्या जॉनसन ने शुरुआती बयान में संसद को गुमराह किया था. जॉनसन ने आरंभ में कहा था कि उन्होंने कोविड-19 संबंधी किसी भी नियम को नहीं तोड़ा.

क्या है जॉनसन के खिलाफ आरोप?
जॉनसन के खिलाफ आरोप है कि वह कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ में कुछ पार्टी में शामिल हुए थे. मंगलवार को ईस्टर के अवकाश के बाद संसद की बैठक शुरू होने पर हॉयल ने सदस्यों से कहा कि यह उन्हें ‘‘निर्धारित नहीं करना है कि क्या प्रधानमंत्री ने अवमानना की है या नहीं’’ बल्कि यह देखना है कि जांच के लिए बहस योग्य मामला है अथवा नहीं. उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टारमर इस तरह की बहस के लिए सदन में एक प्रस्ताव पेश कर सकते हैं.

स्टारमर ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने ना केवल नियमों का उल्लंघन किया बल्कि लोगों से झूठ बोला और संसद को भी गुमराह किया.’’

पीएम के रूप में यह जॉनसन की पहली भारत यात्रा होगी
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में जॉनसन की पहली भारत यात्रा गुरुवार को अहमदाबाद में ब्रिटेन और भारत दोनों जगहों के प्रमुख उद्योगों में निवेश की घोषणाओं के साथ शुरू होगी. इसके बाद वह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए नयी दिल्ली जाएंगे, जब भारत-ब्रिटेन रणनीतिक रक्षा और आर्थिक साझेदारी समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के इस शहर पर किया कब्जा, पीछे हटे यूक्रेनी सैनिक

Russia-Ukraine War: रूसी हमले के बाद से करीब 50 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, यूएन ने कहा- हालात और खराब हो सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget