एक्सप्लोरर

'ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी...लेकिन पुतिन कामयाब नहीं होंगे'- यूक्रेन में बोले ब्रिटेन के विदेश सचिव

Russia Ukraine War: जेम्स क्लेवरली ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बिजली और पानी की आपूर्ति पर हमला करके इस सर्दी में यूक्रेन के लोगों को अस्थिर और भूखा रखने की कोशिश कर रहे हैं.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जंग (Russia Ukraine War) जारी है. अब तक दोनों देशों के सैकड़ों सैनिकों ने जंग में जान गंवाई है. ना तो पुतिन और ना ही जेलेंस्की पीछे हटने को तैयार हैं. हालांकि, रूस को जंग के लिए दुनिया के कई देशों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं यूक्रेन के साथ जंग में तमाम देश सामने आए हैं. इस कड़ी में ब्रिटेन ने यूक्रेन को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया है. गुरुवार को यूके के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली (James Cleverly) ने पहली बार कीव की यात्रा की और इस दौरान उन्होंने यूक्रेनी सरकार के नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात की और जंग की जमीनी समीक्षा भी की.

'ऐसी तबाही नहीं देखी थी'

यूक्रेन में यात्रा को लेकर विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने स्काई न्यूज को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) बिजली और पानी की आपूर्ति पर हमला करके इस सर्दी में यूक्रेन के लोगों को अस्थिर और भूखा रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह इसमें विफल रहेंगे. जेम्स ने आगे कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसी तबाही नहीं देखी थी. 

'ब्रिटिश राजदूत आवास पर बिजली-पानी नहीं था'

यूके के विदेश सचिव ने कीव (Kyiv) के "प्रबल" होने तक अपना समर्थन बनाए रखने की बात भी कही. यूक्रेनी नागरिकों की सहनशक्ति पर भी यूके के विदेश सचिव ने प्रतिक्रिया दी. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राजधानी में ब्रिटिश राजदूत के आवास पर बिजली या पानी नहीं था जब वह बुधवार को उर्जा ग्रिड पर रूसी मिसाइल हमलों के बाद वहां पहुंचे थे.

जॉनसन का पश्चिमी देशों से आग्रह

जेम्स क्लेवरली ने कहा कि बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण का बड़ा हिस्सा दक्षिणी यूक्रेन में खेरसॉन जैसे नव मुक्त क्षेत्रों में जाएगा. उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री जॉनसन (Boris Johnson) ने CNN पुर्तगाल के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, पश्चिम से आग्रह किया कि वह फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट के लिए यूक्रेन की कॉल को पूरा करे, ताकि उसे "ईरानी-आपूर्ति वाले ड्रोनों" के खिलाफ लड़ने की हिम्मत मिल सके.

ऋषि सुनक ने प्रेसिडेंट जेलेंस्की से की थी मुलाकात

गौरतलब है कि ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक ने 19 नवंबर को यूक्रेन की पहली यात्रा की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) से मुलाकात की. ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने जेलेंस्की को ब्रिटेन का समर्थन जारी रखने का अश्वासन दिया. सुनक ने ट्वीट किया, "ब्रिटेन जानता है कि आजादी के लिए लड़ने का क्या मतलब है." ब्रिटेन के पीएम ने जेलेंस्की से कहा, "हम हर तरह से आपके साथ हैं."

ये भी पढ़ें- Pakistan: नए आर्मी चीफ असीम मुनीर के खिलाफ इमरान खान ने खोला मोर्चा, रावलपिंडी में PTI का बड़ा मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget