एक्सप्लोरर

Britain: कपल को किचन के फर्श के नीचे से मिले से 264 सोने के सिक्के, कीमत जान नहीं होगा यकीन

UK Couple: दंपत्ति पिछले 10 साल से इसी घर में रह रहा है. सोने के सिक्कों का यह खजाना 400 साल से अधिक पुराना बताया जा रहा है. पुरातात्विक विभाग के लिए ये सिक्के काफी अहम हो सकते हैं.

UK Couple Find Gold Coins: ब्रिटेन (Britain) में एक दंपत्ति को घर के रिनोवेशन (Renovation) के दौरान किचन के फर्श के नीचे से दबा हुआ खजाना हाथ लगा. ब्रिटिश दंपत्ति (UK Couple) को फर्श की खुदाई के दौरान 18वीं शताब्दी के 264 सोने के सिक्के (Gold Coins) बरामद हुए, जिनकी कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है. ब्रिटेन के यॉर्कशायर (Yorkshire) में रहने वाले इस दंपत्ति ने इन सिक्कों को 2.3 करोड़ रुपये में बेचने का फैसला किया है. इसके लिए उन्होंने लंदन में स्थित एक ऑक्शन कंपनी स्पिंक एंड सन (Spink & Son) से संपर्क किया है.

हैरान करने वाली बात यह है कि दंपत्ति पिछले 10 साल से इसी घर में रह रहा है. सोने के सिक्कों का यह भंडार 400 साल से अधिक पुराना बताया जा रहा है, जिसे 2019 में खोज गया था. द टाइम्स ने स्पिंक एंड सन के ग्रेगरी एडमंड के हवाले से कहा कि यह देखना रोमांचक है कि सार्वजनिक बाज़ार में उनकी कीमत क्या है? नीलामकर्ता ग्रेगरी एडमंड ने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण खोज है. ये सिक्के असाधारण रूप से दुर्लभ हैं. पुरातात्विक विभाग के लिए ये सिक्के काफी अहम हो सकते हैं. 

सोने के सिक्के मिलने से कपल हैरान

दरअसल, ब्रिटेन के यॉर्कशायर के एलरबी गांव में रहने वाला दंपत्ति अपने घर के किचन का रिनोवेट करा रहा था. तभी उन्हें किचन के नीचे जमीन में एक डिब्बा दबा मिला. इस डिब्बे में सोने के सिक्के थे, जिसे देखकर कपल हैरान रह गया. बाद में इस दंपत्ति को कई और डिब्बे मिले जो कि सोने के सिक्कों से भरे हुए थे. कपल को कुल मिलाकर 264 सोने के सिक्के बरामद हुए.

शुरुआत में, दंपत्ति को इन सिक्कों के कीमत का कोई अंदेशा नहीं नहीं था, लेकिन जब बाजार में इसकी कीमत आंकी गई तो ये सिक्के 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के निकले. पिछले महीने के अंत में मध्य प्रदेश के धार जिले में पुराने मकान को तोड़ते समय मजदूरों को करीब 60 लाख रुपये मूल्य के 86 सोने के सिक्के मिले थे.

इसे भी पढ़ेंः-

समंदर में तैरता किला INS Vikrant क्यों है खास? 10 प्वाइंट्स में जानें कैसे भारत की बढ़ेगी ताकत

Pilot Strike: जर्मनी में पायलटों की हड़ताल से मचा हड़कंप, 800 फ्लाइट्स कैंसिल, 1 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget